धर्म-अध्यात्म

जानिए कब शुरू होगा सूर्य ग्रहण, कितने समय तक रहेगा

Tara Tandi
4 Dec 2021 3:22 AM GMT
जानिए कब शुरू होगा सूर्य ग्रहण, कितने समय तक रहेगा
x
ग्रहण के समय सूतक काल का धार्मिक महत्व होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। LIVE Solar Eclipse 2021 (सूर्य ग्रहण ) Updates - आज साल 2021 का आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। इसके पहले 10 जून 2021 को पहला सूर्य ग्रहण लगा था। ग्रहण करीब सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण है। इससे पहले 19 नवंबर 2021 को पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण था। यह आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लग रहा है।

08:14 AM, 04-DEC-2021
सूर्य ग्रहण का सूतक काल
ग्रहण के समय सूतक काल का धार्मिक महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार जब भी ग्रहण लगता है उसके कुछ घंटों पहले से सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतककाल का समय शुभ नहीं होता है इसलिए इस दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ नहीं किया जाता है। सूर्य ग्रहण के समय 12 घंटे पहले से सूतक काल लग जाता है। भारत में इस ग्रहण को देखा नहीं जा सकेगा इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
08:08 AM, 04-DEC-2021
आज इस राशि और नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण
Surya Grahan 2021: आज साल 2021 का आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। इसके पहले 10 जून 2021 को पहला सूर्य ग्रहण लगा था। ग्रहण करीब सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण है। इससे पहले 19 नवंबर 2021 को पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण था। यह आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लग रहा है।
08:02 AM, 04-DEC-2021
कहां-कहां और कब से शुरू होगा आज सूर्यग्रहण
Today Surya Grahan 2021 Time: आज आखिरी सूर्य ग्रहण कुछ ही देर के बाद शुरू हो जाएगा। साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिकी, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका में देखा जा सकता है। आज घटने वाली इस खगोलीय घटना को भारत में नहीं देखा जा सकता है। यह सूर्य ग्रहण कुल मिलाकर लगभग चार घंटे तक चलेगा। सूर्य ग्रहण आज दिन में सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू हो जाएगा जो दोपहर के 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त हो जाएगा
09:02 PM, 03-DEC-2021
Surya Grahan 2021 LIVE Updates: सूर्य ग्रहण आज, कब शुरू होगा ग्रहण और कितने समय तक रहेगा, जानिए सब कुछ
Surya Grahan 4 December 2021 LIVE Updates: Sun Solar Eclipse Sutak Time Today: आज मार्गशीर्ष अमावस्या की तिथि और साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सू्र्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 11 बजे से आरंभ हो जाएगा और दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यह ग्रहण साल 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण है। इसके पहले 10 जून को साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। इस आखिरी सूर्य ग्रहण से पहले 19 नवंबर 2021 को चंद्र ग्रहण भी लगा था। ज्योतिष गणना और हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकता है। जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। शास्त्रों में ग्रहण और ग्रहण के कुछ घंटे पहले के समय का शुभ नहीं माना जाता है। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा अनुष्ठान नहीं किया जाता है। आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण के बारे में सभी तरह की जानकारी और महत्वपूर्ण तथ्य...
Next Story