धर्म-अध्यात्म

जानिए इस वर्ष जनवरी 2021 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्या है इनका शुभ मुहर्त

Tara Tandi
4 Jan 2021 8:06 AM GMT
जानिए इस वर्ष जनवरी 2021 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्या है इनका  शुभ मुहर्त
x
14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क| 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसे ही मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा का विधान है। पौष मास में मनाएं जाने वाले इस पर्व में माघ मास का भी शुभारंभ हो जाता है। इस बार मकर संक्रांति का पुण्य काल आठ घंटे का रहेगा। सुबह 8.30 बजे से शाम 5.46 तक मकर संक्रांति का पुण्य काल रहेगा। इस काल में किया गया स्नान और दान कई गुणा फल देता है। मकर संक्रांति पर ग्रहों का बहुत ही सुखकारी संयोग बन रहा है। चंद्रमा, शनि, बुध और गुरु ग्रह भी मकर राशि में संचरण करेंगे, यही वजह है कि मकर संक्रांति तिथि बहुत ही शुभफलदायी होगी।

14 जनवरी को है मकर संक्रांति औऱ इसके बाद है सकट चौथ व्रत 2021 तारीख

मकर संक्रांति की तारीख हर साल एक ही दिन मनाई जाती है। इस साल 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाई जा रही है। पुण्य काल

इस बार मकर संक्रांति का पुण्य काल भी 8:30 बजे सुबह से शाम 5:46 बजे तक रहेगा।

मकर संक्रांति के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान देना बेहद पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान देना विशेष फलदायी माना गया है। इस दिन से सभी शुभ कार्यों पर लगा प्रतिबंध भी समाप्त हो जाता है। बता दें, उत्तर प्रदेश में इस पर्व पर खिचड़ी सेवन और खिचड़ी दान का अत्यधिक महत्व बताया जाता है।

Next Story