- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानें इस साल कब मनाया...

x
हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता हैं, लेकिन दशहरा इन सभी में खास माना जाता हैं जो कि हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता हैं। इस पर्व को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब भगवान श्रीराम ने लंका पर आक्रमण कर रावण का वध किया और युद्ध में जीत हासिल की थी उसी उपलक्ष्य में हर साल दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता हैं।
आपको बता दें कि दशहरे को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता हैं। यह भी मान्यता है कि दशहरे के दिन ही मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इसलिए शारदीय नवरात्रि की दशमी पर यह उत्सव मनाया जाता हैं। इस दिन कई स्थानों पर देवी प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाता हैं ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा दशहरा पर्व की पावन तिथि के बारे में बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
दशहरा मनाने की तिथि—
धार्मिक पंचांग के अनुसार इस साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 अक्टूबर के दिन संध्याकाल में 5 बजकर 44 मिनट से आरंभ हो रही हैं और इसका समापन 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में दशहरा का त्योहार इस वर्ष 24 अक्टूबर को देशभर में मनाया जाएगा।
आपको बता दें कि इस वर्ष पड़ने वाले दशहरे पर दो शुभ योगों का निर्माण हो रहा हैं इस दिन रवि योग सुबह 6 बजकर 27 मिनट से लग रहा है और समापन 3 बजकर 38 मिनट पर हो जाएगा। इसके अलावा संध्याकाल में 6 बजकर 38 मिनट से 25 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 28 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा।

Tara Tandi
Next Story