धर्म-अध्यात्म

जानिए कब मनाया जाएगा लेह-लद्दाख में 25वां सिन्धु दर्शन उत्सव

Gulabi
18 March 2021 11:29 AM GMT
जानिए कब मनाया जाएगा लेह-लद्दाख में 25वां सिन्धु दर्शन उत्सव
x
लेह लद्दाख

लेह लद्दाख में प्रथम सिन्धु महाकुंभ के रुप में इस बार 25 वां सिन्धु दर्शन उत्सव 19 से 27 जून तक मनाया जाएगा। हिमालय परिवार के राष्ट्रीय महामंत्री दिलबाग सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस भक्तिपूर्ण, उत्साहजनक और अपने आप में रोमांच से भरी हिन्दू व बौद्ध समन्वय की यात्रा है। सांस्कृतिक, धार्मिक तथा राष्ट्रीय एकता के कार्यक्रमों के साथ-साथ सिन्धु स्नान, बहराणा साहिब पूजन का अवसर इस दौरान मिलता है।

उन्होंने आह्वान किया कि प्रकृति की अनुपम आलौकिक छटा को निहार कर एक बार भरपूर जीने के लिए जीवन की यादगार यात्रा को संजोने हेतू महाकुंभ में भाग लेना चाहिए। यह यात्रा देश के गौरवशाली अतीत की याद दिलाती है, सिन्धु नदी सबसे लंबी नदी है, कैलाश पर्वत से निकलकर मानसरोवर झील से होते हुए लेह में इस नदी का उद्गम होता है। उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर देशवासियों में काफी उत्साह है।
दिलबाग सिंह ने यह भी बताया कि प्रथम सिंधु महाकुंभ के लिए प्रथम चरण की यात्रा 19 जून से महाकुंभ के रूप में सिंधु नदी के तट पर लेह लद्दाख में होगी। यात्रा तीन स्थानों से निकल रही है। प्रथम यात्रा चंडीगढ़ से मनाली होते हुए लेह लद्दाख सिंधु नदी तट पर पहुंचेगी। चार दिन सिंधु नदी में स्नान, पूजा पाठ व भ्रमण करने के बाद कश्मीर होते हुए जम्मू में समाप्त होगी।
दूसरी यात्रा जम्मू से प्रारंभ होकर कश्मीर भ्रमण करते हुए लेह लद्दाख सिंधु नदी पर स्नान, पूजा पाठ व भ्रमण करने के पश्चात मनाली होते हुए चंडीगढ समाप्त होगी। तीसरी यात्रा दिल्ली हवाई जहाज से लेह लद्दाख पहुंचेगी और लेह लद्दाख सिंधु नदी पर स्नान, पूजा पाठ व भ्रमण करने के बाद वापस दिल्ली पहुंचकर समाप्त होगी।
Next Story