धर्म-अध्यात्म

जानिए रविवार के दिन आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या रहेगा

Tara Tandi
5 Dec 2021 3:32 AM GMT
जानिए रविवार के दिन आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या रहेगा
x
दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के रास्ते आपको कुछ नये दोस्त मिलेंगे। मानसिक रुप से सकारात्मक विचारो से लबरेज रहेंगे। खर्च पर अंकुश लगाएं। बढ़िया समय है। पारिवारिक संपत्ति के वाद-विवाद में उलझने बढ़ सकती है। जीवन साथी का सहयोग रहेगा।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग- पीला
अंक 2
आज आपके भाग्य का सितारा प्रबल होगा। व्यवसाय को लेकर चिंता बनी रहेगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा और जमीन से सम्बन्धित विवादों में आपकी जीत होगी। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। बच्चों के साथ समय बिताकर सुकून भरा दिन जी सकेंगे।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- गोल्डन
अंक 3
सरकारी काम काज रुकावट आ सकती है। पैसों की लेनदेन हो सकती है। अपने जीवनसाथी से मतभेद समाप्त हो सकता है। प्यार के पल लौटेंगे। काम को लेकर चिंता रहेगी परंतु जल्दी ही परिस्थितियों में सुधार होगा।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- नीला
अंक 4
अगर आप ज्यादा परेशानी महसूस कर रहे है, तो बच्चों के साथ समय अधिक से अधिक बिताएं। शाम को साथियों का साथ अच्छा बीतेगा। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय अपने शब्दो का चयन सही करें। भौतिक आवश्यकताओं की खरीददारी को लेकर जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।
शुभ अंक- 13
शुभ रंग- हल्का हरा
अंक 5
आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थी हैं तो परीक्षा परिणाम पक्ष में आएंगे। अपने साथी के लिए कुछ बेहतरीन पकवान बनाएंगे। आज का दिन आपके कमजोर पड़े रिश्तों में जोश भर सकता है। खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- ब्राउन
अंक 6
दवाओं के प्रति लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। नौकरी-पेशा लोगों को थोड़ी समस्या रहेगी लेकिन शीघ्र ही इसका निदान हो जायेगा। प्रचार सम्बन्धी अपनी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी से प्रेम-सम्बन्ध मधुर बना रहेगा।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- वॉइलेट
अंक 7
आपके सोचने की प्रवृत्ति मानसिक परेशानी बढ़ा सकती है। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। अच्छी सोच अपनाएं। अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से गौर करें। प्रेम-सम्बन्ध में निकटता आएगी। आज अपने जीवनसाथी से उम्मीदें पूरी होंगी।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- ग्रीन
अंक 8
कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का समय थोड़ा उठा-पठक वाला होगा, किन्तु पैसों की आमदनी से मन प्रसन्न होगा। आयात-निर्यात तथा ज्वैलरी के क्षेत्र में लाभ होगा। अपने प्रियजन से मुलाकात सुखद अनुभव देगी। जीवनसाथी आपको यह बता सकता है कि आप के साथ रहने का क्या-क्या खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- लाईट ब्लू
अंक 9
आज प्रगतिशील दिन है। आपके मानसिक तनाव कम होंगे। व्यवसाय या करियर में आ रही समस्याओं में राहत महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी जिंदगी के सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा
Next Story