धर्म-अध्यात्म

जानिए बुधवार को आपका शुभ अंक और शुभ रंग क्या रहेगा

Tara Tandi
1 Dec 2021 5:46 AM GMT
जानिए बुधवार को आपका शुभ अंक और शुभ रंग क्या रहेगा
x
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है।उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
अपने समय का सही उपयोग करें। यदि विवाह योग्य हैं तो आज आपके लिये रिश्ते की बात चल सकती है। किसी भी प्रकार की आलोचना से घबराए नहीं, बल्कि बिना संकोच के कार्य करें। संतान से संबन्धित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।प्रियतम
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - बैगनी
अंक 2
व्यापार में कानूनी समस्या आ सकती है। लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। अधिकांश समय आपका घर के लोगों के साथ बीतेगा। किसी के साथ अपनी गोपनीय बातें शेयर न करें। संभलकर फैसला लें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
अंक 3
मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। घर पर ज्यादा समय व्यतीत होगा। घर पर बुजुर्गों का साथ मिलेगा। रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। दिन मस्ती से कटेगा। बॉस से बना कर रखें।
शुभ अंक-15
शुभ रंग - लाल
अंक 4
शत्रुओं से सावधान रहें। कानूनी और अदालती मामलों में आपकी विजय होगी। बच्चे आपसे घूमने की जिद कर सकते हैं। फिजूल खर्चो से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
शुभ अंक -11
शुभ रंग-स्लेटी

अंक 5

परिवार में अनबन हो सकती है। आपको धीरज के साथ काम लेना चाहिए। अपने कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। बाधाएं तो आयेंगी लेकिन घबराना नहीं है। किसी भी प्रकार की गैर- जिम्मेदराना हरकत न करें। अप्रिय घटना के प्रति सतर्क रहें।
शुभ अंक-16
शुभ रंग-सफेद
अंक 6
भूमि, सम्पत्ति एवं जायदाद संबन्धी मामले को लेकर विवाद हो सकता है। आर्थिक परेशानी में कमी आयेगी। अध्ययन व अनुसंधान आदि कार्यो में आपकी रूचि रहेगी। काम को निष्ठा व ईमानदारी आपकी तरक्की की राह बनेगी। संतान पर नजर रखने की आवश्यकता है।
शुभ अंक-14
शुभ रंग-हल्का गुलाबी
अंक 7
कामकाज व व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे फिर भी इच्छानुकूल सफलता नहीं मिल पायेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है। संगीत में आपकी रूचि रचनात्मक प्रतिभा के बल पर सफलता के नए आयाम को स्पर्श करेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल
अंक 8
घर के लिए जरुरी साजो सामान खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति सारे दायित्व पूरे करेंगे। उनके साथ कार्यक्रम बन सकता है। अपनी बुद्धि व विवेक का इस्तेमाल करें। दूसरों की सलाह पर काम न करें। सरकारी कार्यों में रूकावट आ सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
अंक 9
प्रियतम के साथ फोन पर गपशप होंगी। इस समय परिवार को ज्यादा समय देंगे। व्यवसाय में कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक-21
शुभ रंग-पीला

Next Story