धर्म-अध्यात्म

जानें इन दोनों ग्रहों का क्या पड़ेगा राशियों पर प्रभाव

Tara Tandi
27 July 2022 10:49 AM GMT
जानें इन दोनों ग्रहों का क्या पड़ेगा राशियों पर प्रभाव
x
साल 2022 का अगस्त महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास है। इ

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। साल 2022 का अगस्त महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास है। इस महीने में कई राशि वालों की आर्थिक परेशानियां दूर होने के साथ तरक्की के मार्ग भी खुलेंगे। अगस्त महीने में बुध व सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जानें इन दोनों ग्रहों का क्या पड़ेगा राशियों पर प्रभाव-

सिंह राशि वाले न हों परेशान-
सिंह राशि वालों का भाग्योदय होने प्रबल आसार हैं। 17 अगस्त से आपको परेशानियों से एक के बाद एक छुटकारा मिलता जाएगा। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 17 अगस्त को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सूर्य के अपनी राशि में आने से सिंह राशि वालों को जबरदस्त फायदा होगा।
सूर्य का राशि परिवर्तन कितने बजे-
सूर्य 17 अगस्त को सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको अहम पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।
कन्या राशि में बुध गोचर-
अगस्त का महीना कन्या राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। 21 अगस्त को रात 01 बजकर 55 मिनट पर बुध गोचर होगा। इस दौरान बुध ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव है। बुध देव के अपनी स्वराशि में आने से इस राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। वाणी मधुर होगी।
Next Story