धर्म-अध्यात्म

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण आपके राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा जाने

Subhi
19 Nov 2021 3:11 AM GMT
साल के आखिरी चंद्र ग्रहण आपके राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा जाने
x
हिंदू धर्म और ज्योतिषशास्त्र में चंद्र ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि ग्रहण काल में चंद्रमा और सूर्य अपनी प्राकृतिक शक्ति खो देते हैं। जिस कारण प्रकृति के संचालन में बाधा उत्पन्न होती है।

हिंदू धर्म और ज्योतिषशास्त्र में चंद्र ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि ग्रहण काल में चंद्रमा और सूर्य अपनी प्राकृतिक शक्ति खो देते हैं। जिस कारण प्रकृति के संचालन में बाधा उत्पन्न होती है। 19 नवंबर को साल आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। खगोलीय गणना के अनुसार ये 580 सालों में लगने वाला सबसे लंबी अवधि का चंद्र ग्रहण है। हालांकि उपछाया चंद्र ग्रहण होने के कारण ये इसका सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा। ये चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में कृतिका नक्षत्र में लग रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण का प्रभाव किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों के लिए अशुभ......

शुभफल वाली राशियां -
1-मेष राशि – चंद्र ग्रहण का प्रभाव मेष राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार ले कर आरहा है। नौकरी और करियर के क्षेत्र में सफलता और तरक्की मिलने की संभावना है। परिवार की ओर से सहयोग मिलेगा।
2- कन्या राशि – चंद्रमा मन का कारक है,चंद्र ग्रहण कन्या राशि के जातकों को मानसिक शान्ति मिलेगी। नया काम और नई शुरूआत करने के लिए शुभ समय है। मेहनत का फल मिलेगा।
3- तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ प्रभाव उत्पन्न कर रहा है। व्यापार और नौकरी में उन्नति की संभावना है। धनलाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन इच्छाओं पर अंकुश रखना होगा।
अशुभ फल वाली राशियां -
1-वृश्चिक राशि – चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों पर ही पड़ेगा, क्योकिं चंद्र ग्रहण इसी राशी में लग रहा है। वृश्चिक राशि के जातकों को मन और विचार पर संयम रखने की जरूरत है। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहे तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। परिवार में अनबन हो सकती है।
2- सिंह राशि – चंद्र ग्रहण सिंह राशि से जातकों के लिए शुभ संकेत नहीं दे रहा है। इस राशि के जातकों को धन, व्यापार और स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधान रहना पड़ेगा। कार्य स्थल में तनाव की स्थिति बन सकती है, आपसी समझ और सद्भाव बनाये रखे।

Next Story