धर्म-अध्यात्म

जानें गुरुवार के दिन क्या करें और क्या नहीं

Subhi
27 Jan 2022 2:29 AM GMT
जानें गुरुवार के दिन क्या करें और क्या नहीं
x
गुरुवार के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु जी की भक्ति भाव से पूजा-उपासना की जाती है। ज्योतिषों की मानें तो गुरु बली रहने से जातक के जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन निरंतर होता है।

गुरुवार के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु जी की भक्ति भाव से पूजा-उपासना की जाती है। ज्योतिषों की मानें तो गुरु बली रहने से जातक के जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन निरंतर होता है। वहीं, अविवाहित लड़कियों की शादी शीघ्र हो जाती है। संतान योग भी गुरु बली रहने से बनता है। अतः ज्योतिष हमेशा गुरु मजबूत करने की सलाह देते हैं। इसके लिए महिलाएं और अविवाहित कन्याएं गुरुवार का व्रत रखती हैं। गुरुवार व्रत की शुरुआत खरमास और चातुर्मास में छोड़कर बाकी के महीनों में शुक्ल पक्ष के गुरुवार को करना चाहिए। गुरुवार व्रत करने के कई कठोर नियम भी हैं। इन नियमों का पालन करना अनिवार्य है। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन क्या करें और किन चीजों को करने की है मनाही-

क्या न करें

-गुरुवार को बाल नहीं कटवाना चाहिए। इस दिन बाल कटवाने से बृहस्पति देव नाराज हो जाते हैं। इससे व्यक्ति को अनचाही संकटों का सामना करना पड़ता है।

-इस दिन बाल धोने की भी मनाही है। आसान शब्दों में कहें तो गुरुवार को साबुन और शैंपु का उपयोग न करें।

-गुरुवार के दिन कपड़े धोने की भी मनाही है। चूंकि, कपड़े धोने में साबुन या सर्फ का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यतिषों की मानें तो गुरुवार के दिन साबुन और शैंपु के उपयोग से गुरु कमजोर होता है।

-गुरुवार को नाखून भी नहीं काटना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन इन चीजों को करने से गुरु कमजोर होता है, जिससे घर की सुख सम्पत्ति और धन का ह्वास होता है। हालांकि, इसके पीछे कई मिथ्या है जिसके चलते इन चीजों की मनाही है।

-गुरुवार को लड़कियों को बाल नहीं धोने चाहिए। ऐसा करने से गुरु कमजोर होता है।

-गुरुवार को धन के लेन-देन से गुरु कमजोर होता है, जिससे आर्थिक संपनता चली जाती है।



Next Story