धर्म-अध्यात्म

विदेश में रहकर परमा एकादशी के दिन जानें क्या करें और क्या नहीं

SANTOSI TANDI
11 Aug 2023 10:08 AM GMT
विदेश में रहकर परमा एकादशी के दिन जानें क्या करें और क्या नहीं
x
जानें क्या करें और क्या नहीं
धिक मास की परमा एकादशी बहुत खास मानी जाती है।
इस साल अधिक मास की परमा एकादशी 16 अगस्त, दिन बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है।
मान्यता है कि परमा एकादशी के दिन व्रत रखने के बाद कुछ चीजों को करने से बचना चाहिए, नहीं तो भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि परमा एकादशी के दिन कौन से काम करने चाहिए और कौन से नहीं करने चाहिए।
परमा एकादशी 2023 न करें ये काम
परमा एकादशी के दिन दोपहर में सोना नहीं चाहिए। इस दिन दोपहर में सोने से पूजा का फल क्षय हो जाता है।
परमा एकादशी के दिन काले रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। इससे मन पर नकारात्मकता हावी होती है।
परमा एकादशी के दिन किसी अन्य व्यक्ति के घर का जल, भोजन या निवास भी शास्त्रों में वर्जित माना गया है।
परमा एकादशी के दिन मांस, मदिरा के साथ-साथ चावल (चावल के उपाय) भी नहीं खाना चाहिए। क्रोध भी नहीं करना चाहिए।
परमा एकादशी के दिन हीन भावना या किसी का बुरा करने की भावना मन में बिलकुल भी नहीं लानी चाहिए।
परमा एकादशी 2023 करें ये काम
परमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए। इससे श्री हरि प्रसन्न हो जाते हैं।
परमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चंदन अर्पित करने के बाद खुद को भी चंदन जरूर लगाना चाहिए।
परमा एकादशी के दिन तुलसी माता की पूजा अवश्य करनी चाहिए। साथ ही, भोग में तुलसी दल डालना चाहिए।
परमा एकादशी के दिन पीले रंग की मिठाई का दान (हिन्दू धर्म के दान)करना चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।
परमा एकादशी के दिनभगवान विष्णु के 'विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र' का पाठ 11 बार जरूर करना चाहिए।
अगर आप भी परमा एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसकी जानकारी आप इस लेख से प्राप्त कर सकते हैं और भगवान विष्णु का आशीर्वाद पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story