धर्म-अध्यात्म

फाल्गुन मास पर जानें इस पूरे महीने क्या करें क्या ना करें

Tara Tandi
27 Feb 2024 7:11 AM GMT
फाल्गुन मास पर जानें इस पूरे महीने क्या करें क्या ना करें
x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन फाल्गुन मास बेहद ही खास माना जाता है जो कि साल का आखिरी महीना होता है इस महीने कई बड़े पर्व त्योहार मनाए जाते हैं इस बार फाल्गुन मास का आरंभ 25 फरवरी दिन रविवार से हो चुका है और इसका समापन 25 मार्च को हो जाएगा।
इस महीने में भगवान शिव, भगवान श्रीकृष्ण और चंद्र देव की पूजा अर्चना का विधान होता है माना जाता है कि इस पवित्र मास में अगर इनकी पूजा पाठ की जाए तो जीवन की परेशानियां दूर हो जाती है इसी महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे त्योहार भी मनाए जाते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा फाल्गुन मास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इसके बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
फाल्गुन मास में क्या करें क्या ना करें—
आपको बता दें कि इस पवित्र मास में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना शुभ माना जाता है इस महीने रंग, अबीर, गुलाल के साथ भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा करें ऐसा करने से चिड़चिड़ापन नहीं रहता है साथ ही क्रोध पर भी काबू हो जाता है। इसके अलावा भगवान कृष्ण की इस महीने पूजा करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। अगर वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की समस्या है तो ऐसे में फाल्गुन मास में भगवान कृष्ण की पूजा कर उन्हें मोरपंख अर्पित करें ऐसा करने से लाभ मिलता है। इसके अलावा इस महीने चंद्र देव की पूजा जरूर करें ऐसा करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है घर की सुख शांति और समृद्धि के लिए फाल्गुन मास में शिव पार्वती की पूजा भी लाभकारी बताई गई हैं।
आर्थिक लाभ पाने के लिए इस पूरे महीने सुंगधित पुष्प इत्र आदि का प्रयोग अधिक करें। इसके अलावा फाल्गुन मास में मांस मछली या नशीली चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। साथ ही इस महीने मन में बुरे विचारों को नहीं लाना चाहिए। दूसरों का अहित करने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस महीने क्रोध पर भी काबू रखना चाहिए।
Next Story