धर्म-अध्यात्म

जानें पैसे गिरने का क्या होता है मतलब, शकुन-अपशकुन की ये अहम बातें...

Triveni
4 Dec 2020 7:28 AM GMT
जानें पैसे गिरने का क्या होता है मतलब, शकुन-अपशकुन की ये अहम बातें...
x
हम सभी के जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं जिसके निवारण के हेतू हम ज्योतिष के पास जाते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हम सभी के जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं जिसके निवारण के हेतू हम ज्योतिष के पास जाते हैं। वहीं, कई बार ऐसा होता है कि किसी भी अच्छे काम के लिए निकलते समय हमें संकेत मिलते हैं। यह संकेत शुभ और अशुभ दोनों होते हैं। इससे ही काम की सफलता-असफलता का अनुमान लगाया जाता है। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको इन्हीं शुभ और अशुभ संकेतों में जानकारी दे रहे हैं। हम आपको बता दें कि हमारा मकसद अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है। यह लेख केवल जानकारी मात्र है।

शुभ शकुन:
1. अगर आप किसी काम के लिए जा रहे हैं और आपके सामने कोई सुहागिन स्त्री या गाय आ जाए तो इससे कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
2. अगर कहीं जाते समय आप कपड़े पहन रहे हैं और अचानक से पैसे गिर जाएं तो यह संकेत धन प्राप्ति के होते हैं।
3. अगर आप सो कर उठे हों और तभी आपके यहां कोई भिखारी आ जाए तो यह समझना चाहिए कि आपके उधार दिए पैसे वापस आने वाले हैं।
4. आप सोकर उठे हों और उस समय आपको नेवला दिखे तो आपको गुप्त धन मिलने की संभावना होती है।
5. अगर आप कहीं जा रहे हो और कोई व्यक्ति आपको ऐसा दिखे जो गुड़ लेकर जा रहा हो तो इससे लाभ की संभावना होती है।
6. अगर आप अपनी लड़की के लिए वर तलाश रहे हैं और घर से निकलते समय चार कुंवारी लड़कियां बातचीत करते दिखाई दें तो यह शुभ होता है
7. अगर शरीर पर चिड़िया गंदगी कर दे तो इससे दरिद्रता दूर होती है।
अपशकुन:
1. अगर काम पर जाते समय कोई बिल्ली रास्ता काट ले तो असफलता के संकेत होते हैं। ऐसे में घर पर कुछ देर रुक कर ही काम पर जाएं।

2. कार्य पर जाते समय कोई दुष्ट प्रकृति वाला, व्यभिचारी अथवा अन्यायी, व्यभिचारिणी सामने आ जाए तो कार्य सफल नहीं होता।
3. अगर कोई शुभ काम करने के विचार के समय ही किसी छिपकली की आवाज सुनाई दे तो काम में असफलता मिलती है।
4. अगर घर में किसी देवता की मूर्ति अथवा चित्र खंडित हो जाए तो मृत्यु समान कष्ट हो सकता है।
5. अगर आसमान में टूटते तारे दिखाई दें तो स्वास्थ्‍य खराब होने के संकेत होते हैं। साथ ही आर्थिक तंगी आने लगती है।
6. घर में अगर उल्लू के चिल्लाने की आवाज आए तो घर में भूत बाधा होती है।


Next Story