धर्म-अध्यात्म

जानें नव वर्ष पर किस राशि को सूट करेंगे कौन-से रंग

Gulabi
31 Dec 2020 3:36 PM GMT
जानें नव वर्ष पर किस राशि को सूट करेंगे कौन-से रंग
x
नया साल आने को है। कोरोना महामारी के संकट को झेलते झेलते सभी थक चुके हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Happy New Year 2021: पर किस राशि को सूट करेंगे कौन-से रंगरोना महामारी के संकट को झेलते झेलते सभी थक चुके हैं, ऐसे में नए साल से ढेरों उम्मीदें जताई जानी लाज़मी है। वहीं ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो कई रंग हमारे लिए बहुत भाग्यशाली सिद्ध होते हैं और कई रंग हमारे लिए अच्छे नहीं रहते। नए साल की उमंग और उत्साह में कौनसा रंग होगा आपकी चंद्र राशि के लिये बेहद लकी जानते हैं ज्योतिषाचार्या से।



मेष

मेष राशि के जातकों के राशि स्वामी मंगल हैं। अतः इस राशि के लोगों को लाल, पीला, गुलाबी और केसरिया रंग अपने साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी एवं धन से जुडी समस्याएं भी हल होंगी।

वृषभ

वृष राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र है। अतः इस राशि के लोगों को सफेद,हरा,फिरोजी या सिल्वर रंग यूज़ करना चाहिए। ऐसा करने से आपको सुखद समाचार मिलेंगे साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में खूब सफलता मिलेगी।


मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध है। अतः इस राशि के लोगों को हरा,नीला,जामुनी व सी ग्रीन कलर का यूज़ करना बहुत शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपकी बुद्धि प्रखर बनेगी,धनागमन होगा और आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति का विकास भी होगा।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के राशि स्वामी चंद्रमा है। अतः इस राशि के लोगों को सफ़ेद,गुलाबी,क्रीम,लाल या सैफ्रॉन कलर का प्रयोग करने से बहुत लाभ होगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह

सिंह राशि के जातकों के राशि स्वामी सूर्य है। अतः इस राशि के लोगों को लाल,केसरिया,गुलाबी,पीला एवं सफ़ेद रंग का इस्तेमाल करने से सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी एवं आपके ऊपर सदैव सूर्यदेव की कृपा बनी रहेगी।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध है।अतः इस राशि के लोगों को हरा, तोतई, नीला, जामुनी एवं पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी एवं धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बढ़ेगी, माहौल खुशनुमा रहेगा।
तुला

तुला राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र ग्रह है। अतः इस राशि के लोगों को सफ़ेद, फिरोजी, गुलाबी या हल्के रंग का प्रयोग अपने जीवन में करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ आपको धन भी लाभ होगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के राशि स्वामी मंगल है। अतः इस राशि के लोगों को लाल, गुलाबी, सफ़ेद या केसरिया रंग का प्रयोग हमेशा करना चाहिए। इसके शुभ प्रभाव से आप में नई स्फूर्ति और ऊर्जा शक्ति का संचार होगा। धन लाभ होगा एवं भूमि, वाहन ख़रीदने का सपना पूरा हो सकता है।
धनु

धनु राशि के जातकों के राशि स्वामी बृहस्पति है। अतः इस राशि के लोगों को पीला,लाल,गुलाबी या केसरिया रंग का प्रयोग बहुत फलदाई होगा। ऐसा करने से आपके जीवन में मंगल ही मंगल होगा, सफलताएं आपके द्वार पर दस्तक देंगी।

मकर

मकर राशि के जातकों के राशि स्वामी शनि है। अतः इस राशि के लोगों को नीला,काला, आसमानी तथा सफ़ेद रंग को अपने पास रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के राशि स्वामी शनि है। अतः इस राशि के लोगों को काला,नीला,हरा एवं सफ़ेद रंग को अपने पास रखना शुभ परिणामों में वृद्धि करेगा एवं अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है।

मीन

मीन राशि के जातकों के राशि स्वामी गुरु है। अतः इस राशि के लोगों को पीला,केसरिया,लाल,सफ़ेद एवं गुलाबी रंग को अपने पास रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


Next Story