धर्म-अध्यात्म

जानिए कौन से हैं वे सपने और इनके अशुभ फल से बचने के क्या हैं उपाय

Tara Tandi
15 Jun 2022 7:13 AM GMT
जानिए कौन से हैं वे सपने और इनके अशुभ फल से बचने के क्या हैं उपाय
x
अक्सर लोग सोते समय सपने देखते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग सपनों पर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि स्वप्न शास्त्र कहता है कि हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अक्सर लोग सोते समय सपने देखते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग सपनों पर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि स्वप्न शास्त्र कहता है कि हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। कहा जाता है कि कुछ सपने आपकी निजी जिंदगी का आईना होते हैं, जो हमें भविष्य को लेकर अहम और बड़े संकेत देते हैं। तो वहीं कई बार सपने में आपको ऐसी कोई घटना दिखाई देती है जो असल जीवन में कभी घटित ही नहीं हुई है। वहीं कई सपनों को शुभ तो कई सपनों को अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में बताया गया है, जिन्हें देखना स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं रहता है। इन सपनों के दिखाई देने पर आपको स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वे सपने और इनके अशुभ फल से बचने के उपाय क्या हैं....

जानवरों का झुंड देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बहुत सारे जानवरों को एक साथ देखना स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे सपने का मतलब आने वाले समय में आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस तरह के सपने आने पर सेहत को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए। इसके साथ ही इस सपने के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए किसी जरूरत मंद व्यक्ति को लाल रंग का कपड़ा दान करना चाहिए।
सपने में काली बिल्ली देखना
स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में काली बिल्ली देखना शुभ नहीं माना जाता है। काली बिल्ली का सपना अशुभ फल देता है। सपने में काली बिल्ली देखना किसी अनहोनी का संकेत देता है। ऐसा सपना आने पर आपको शारीरिक या फिर मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है। सपने में काली बिल्ली दिखाई दे तो शिवलिंग का जल से अभिषेक करना चाहिए।
कपड़े पर पीला दाग देखना
कई बार हम सपने में ऐसी चीजें देख लेते हैं जो बहुत ही अजीब लगती हैं। यदि सपने में आपको कपड़े पर पीला दाग लगा दिखाई दे तो ये धन हानि का सूचक माना जाता है। यदि आपको ऐसा सपना आता है तो धन संबंधी मामलों में सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए साथ ही प्रातः उठकर स्नानादि करने के बाद लक्ष्मी जी का पूजन करना चाहिए और लाल कपड़ा चढ़ाना चाहिए।
सपने में मामा का दिखाई देना
यदि आप सपने में अपने साथ मामा को किसी शादी या पार्टी में देखते हैं तो इसका मतलब है कि किसी आपको किसी शोक सभा में जाना पड़ सकता है जो बिल्कुल भी शुभ नहीं है।
Next Story