धर्म-अध्यात्म

जानिए ऐसे कौन से पांच काम हैं,जिन्हें करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

Kajal Dubey
8 March 2022 11:15 AM GMT
जानिए ऐसे कौन से पांच काम हैं,जिन्हें करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी
x
मां लक्ष्मी को धन, ऐश्वर्य की देवी कहा जाता हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मां लक्ष्मी को धन, ऐश्वर्य की देवी कहा जाता हैं। शास्त्रों के अनुसार, देवी लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को धन, अन्न की प्राप्ति होती है। इसलिए हर किसी की कामना होती है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहे। ऐसे में आप चाहे तो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह उठकर कुछ उपाय कर सकते हैं। उन्हें करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि तो आती है। इसके साथ ही घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह के समय कौन से उपाय करना होगा शुभ।

1- अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं और सुबह स्नान करके जल जरूर चढ़ाएं। तुलसी के पौधे में साक्षात मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए तुलसी के पौधे को जल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। तुलसी में जल चढ़ाते समय भगवान विष्णु का मंत्र- 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप भी करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी के साथ-साथ श्री हरि की भी कृपा बनी रहती हैं।
2- सुबह से समय स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर थोड़ा सा सिंदूर, फूल डालकर उगते हुए सूर्य को अर्पित जरूर करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, साथ ही आप हमेशा स्वस्थ और निरोग रहते हैं।
3- सुबह के समय घर की साफ-सफाई करके मुख्य द्वार में घी का दीपक जलाना चाहिए। दीपक में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसा करने से आपको हर विपदा से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का आगमन होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। इतना ही नहीं दीपक जलाने के घर के वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है।
4- रोजाना पूजा करने के बाद तिलक जरूर लगाना चाहिए। शास्त्रों में इसे बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपको शांति, सुकून मिलने के साथ मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसलिए रोजाना चंदन का तिलक लगाएं।
5- वास्तु दोषों से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय पूरे घर में नमक के पानी का पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहती हैं।


Next Story