धर्म-अध्यात्म

जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Kajal Dubey
13 March 2022 2:09 AM GMT
जानें  मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
x
आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज दिनांक 13 मार्च 2022 और दिन रविवार (Raviwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आज दवाइयों के काम से लाभ मिलने वाला है। आप के विदेश जाने का सपना आज पूर्ण हो सकता है। आज छात्रों के लिए काफी सुखद स्थिति रहने वाली है। आज दांपत्य जीवन में कुछ कटु अनुभव की स्थिति बन सकती है। संतान के सुख की स्थिति कमजोर रहने वाली है। धन का आगमन बना रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
वृषभ राशि (Taurus)
आज आपको भाइयों का बिजनेस में व्यापार में सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा में आज आपके अच्छे दिन आने वाले हैं। साझेदारी के काम में भी लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। जीवन साथी आपके प्रति अपार स्नेह व समर्पण प्रदर्शित करेगा। आज सगे संबंधियों से धन लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन राशि (Gemini)
इस्ट मित्र भी आज आपको सहयोग प्रदान करेंगे। किसी राजनैतिक लोगों को लोकोपवाद से सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की अध्ययन में शिक्षा दीक्षा में रुचि बढ़ेगी। आज आपकी जीवन शैली में सुधार आएगा। भौतिक सुख साधनो का सामान खरीद सकते है। आज खानपान पर विशेष ध्यान रखेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। एकादश भाव में बैठा हुआ शुक्र आज आप के आर्थिक पक्ष को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा। आज आप कोई बीमा पाल्सी या धन का बचत कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। थोड़ी स्वास्थ्य में पीड़ा हो सकती है, स्वास्थ्य के लिए योग प्राणायाम का सहारा ले।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि (Leo)
नौकरी में दिन अच्छा है। आज आपको व्यर्थ के भ्रमण से बचने की आवश्यकता है। आज परिवार के लोगो पर कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकते हैं। काम की चिंता व व्यापार में गिरावट होने के कारण कुछ मानसिक परेशानी होने की संभावना है। आज के दिन आप को सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo)
आज के दिन आपको उद्योग धंधे से संबंधित किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुर संबंध यथावत बने रहेंगे। सगे संबंधियों और अपने भाइयों से कलह की स्थिति दिखाई दे रही है। कला के विद्यार्थियो की शिक्षा में प्रगति होगी। अध्यात्मिक क्रिया कलाप में शाम का समय व्यतीत कर सकते है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
तुला राशि (Libra)
बैंक की ई एम आई आज आपके आर्थिक संतुलन को बिगाड़ सकती है। आज आपको व्यर्थ के विवाद से बचने की आवश्यकता है। शाम के समय कुछ आपको स्वास्थ्य में कष्ट संभव है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयास आज मील के पत्थर साबित होंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नारंगी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज के दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप अपनी बौद्धिक क्षमताओं के दम पर सब कार्य करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष आज नौकरी में जीविका में अच्छा प्रदर्शन करेगा, जिसे देख कर आपको सुख प्राप्त होगा। आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
धनु राशि (Sagittarius)
स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव की संभावना दिखाई दे रही है, सावधानी रखें। आज आपको गुरु का शुभ फल प्राप्त हो सकता है। आज आपको राज्य अधिकार की प्राप्ति भी संभव है। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को उनके परिश्रम के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। घर परिवार में सब प्रकार से शांति का वातावरण रहेगा, सुख प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए सफलता प्रदायी सिद्ध होगा। चंद्रमा और शुक्र की स्थिति धन प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी। आज धन की संग्रहण भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के सुख के हेतु आप कुछ भौतिक संसाधनों की खरीद भी कर सकते हैं। शाम का समय थोड़ा स्वास्थ्य के लिए पीड़ादायक सिद्ध हो सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
कुंभ राशि (Aquarius)
आज उद्योग धंधों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिसे दूर करने के लिए आपको अपने प्रयास तेज करने की आवश्यकता है। पूंजी को बचाए रखने के लिए आज आपको वित्तीय निर्णय में कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए। आप न्यायालय में कोई वाद परिवाद दाखिल कर सकते हैं। दिन के उत्तरार्ध में आज आप किसी आध्यात्मिक संगत या पूजा पाठ में भाग ले सकते हैं।
शुभ अंक- ४
शुभ रंग- आसमानी
मीन राशि (Pisces)
सेहत के लिये दिन ठीक रहेगा। आज आपका दिन काफी मेहनत वाला रह सकता है, किंतु अच्छी बात यह है कि मेहनत का परिणाम शुभ प्राप्त होगा। कृषि व्यापार में आप की स्थिति आपके अनुकूल रहने वाली है। नौकरी की स्थिति में जरूर कुछ सुधार होने वाला है, किसी नए पद या प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी आज संभव है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा


Next Story