धर्म-अध्यात्म

जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Tara Tandi
4 July 2022 8:25 AM GMT
जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
x
आज 04 जुलाई दिन सोमवार है. आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज 04 जुलाई दिन सोमवार है. आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज सोमवार के दिन आपको देवों के देव महादेव की आराधना करनी चाहिए. उनकी पूजा करने से सभी दुख, कष्ट, रोग, दोष आदि दूर होते हैं. जिन पर भगवान शिव का आशीर्वाद होता है, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. आज आपको शिव पूजा के समय भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, शमी का पत्ता, धतुरा, सफेद फूल, फल, शक्कर, अक्षत्, चंदन आदि चढ़ाना चाहिए. उसके पश्चात आप शिव चालीसा, शिव रक्षा स्तोत्र, सोमवार व्रत कथा आदि का पाठ कर सकते हैं. इनके अलावा आप चाहें तो शिव मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं.

आज जो लोग रुद्राभिषेक कराना चाहते हैं, वे आज देख लें कि शिव वास है या नहीं, शिव वास नहीं होता है, तो रुद्राभिषेक नहीं किया जा सकता है. हमेशा शिव वास होने पर ही रुद्राभिषेक करते हैं. रुद्राभिषेक कराने से रोग दूर होता है, करियर या बिजनेस में तरक्की, संतान प्राप्ति, धन-संपत्ति में वृद्धि आदि लाभ होते हैं. जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा का दोष होता है या चंद्रमा कमजोर होता है, वे सोमवार का व्रत रख सकते हैं और भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं. भगवान शिव की कृपा से तो स्वयं चंद्र देव का कुष्ठ रोग दूर हुआ था. आज आप चाहें तो चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं जैसे सफेद वस्त्र, दूध, चावल, शक्कर, मोती आदि का दान कर सकते हैं. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल.
04 जुलाई 2022 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ शुक्ल पंचमी
आज का करण – बव
आज का नक्षत्र – मघा
आज का योग – सिद्धि
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – सोमवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:58:00 AM
सूर्यास्त – 07:29:00 PM
चन्द्रोदय – 09:48:59
चन्द्रास्त – 23:03:59
चन्द्र राशि– सिंह
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:55:16
मास अमांत – आषाढ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:57:27 से 12:53:09 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:53:09 से 13:48:50 तक, 15:40:12 से 16:35:53 तक
कुलिक– 15:40:12 से 16:35:53 तक
कंटक– 08:14:43 से 09:10:24 तक
राहु काल– 07:12:04 से 08:56:29 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:06:05 से 11:01:46 तक
यमघण्ट– 11:57:27 से 12:53:09 तक
यमगण्ड– 10:40:53 से 12:25:18 तक
गुलिक काल– 14:25 से 16:06 तक
Next Story