धर्म-अध्यात्म

पंचांग से जानिए आज का शुभ मुहूर्त और ग्रहों की चाल

Tara Tandi
6 May 2022 11:59 AM IST
Know todays auspicious time and movement of planets from Panchang
x
आज 06 मई दिन शुक्रवार है. आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज 06 मई दिन शुक्रवार है. आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. आज के दिन फूल, अक्षत्, पंचामृत, तुलसी का पत्ता, पान, सुपारी, धूप, दीप, गंध, मिठाई आदि से माता की पूजा-अर्चना करते हैं. वैभव लक्ष्मी का व्रत भी शुक्रवार को रखा जाता है. इस दिन मां संतोषी की पूजा भी की जाती है. वैभव लक्ष्मी का व्रत ज्यादातर महिलाएं रखती हैं.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार का व्रत 9, 11 और 21 शुक्रवार के लिए रखना चाहिए. सुबह उठकर विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल.
06 मई 2022 का पंचांग
आज की तिथि – वैशाख शुक्ल पंचमी
आज का करण – बलव
आज का नक्षत्र – आर्द्रा
आज का योग – ध्रुति
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – शुक्रवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:03:00 AM
सूर्यास्त – 07:08:00 PM
चन्द्रोदय – 08:33:59
चन्द्रास्त – 23:11:00
चन्द्र राशि– मिथुन
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:20:53
मास अमांत – वैशाख
मास पूर्णिमांत – वैशाख
शुभ समय – 11:51:20 से 12:44:43 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 10:04:33 से 10:57:56 तक, 15:24:54 से 16:18:18 तक
कुलिक– 10:04:33 से 10:57:56 तक
कंटक– 15:24:54 से 16:18:18 तक
राहु काल– 14:14 से 15:52
कालवेला/अर्द्धयाम– 17:11:41 से 18:05:05 तक
यमघण्ट– 06:30:58 से 07:24:22 तक
यमगण्ड– 05:37:35 से 07:17:41 तक
गुलिक काल– 09:20 से 10:58
Next Story