धर्म-अध्यात्म

जानिए इन राशियों पर होती है मां लक्ष्मी की कृपा

Tara Tandi
22 July 2022 7:55 AM GMT
जानिए इन राशियों पर होती है मां लक्ष्मी की कृपा
x
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की राशियों के अनुसार ग्रहों का चुनाव होता है। 12 राशियों का ग्रह स्वामी अलग-अलग है जिसका असर भी जातकों पर अलग-अलग होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की राशियों के अनुसार ग्रहों का चुनाव होता है। 12 राशियों का ग्रह स्वामी अलग-अलग है जिसका असर भी जातकों पर अलग-अलग होता है। लेकिन इन 12 राशियों में से इन 5 राशियों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इन राशियों को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। इसके साथ ही हर क्षेत्र में अपना परचम लहराते हैं। बशर्ते, ये किसी बुरे कामों में लिप्त न हो या फिर घर को साफ सुथरा रखने के साथ महिलाओं का सम्मान करते हो। जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किन राशियों पर होती है मां लक्ष्मी की कृपा।

इन राशियों पर होती है मां लक्ष्मी की कृपा
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र ग्रह को धन-धान्य, संपदा का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा भी हमेशा बनी रहती है। इसी कारण इस राशि के जातकों को जल्द ही सफलता हासिल हो जाती है और पैसों की कमी का कभी भी सामना नहीं करना पड़ता।
कर्क राशि
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। बता दें कि चंद्रमा सुख स्थान, मन और माता का कारक होता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है और सोचे हुए काम जल्दी ही पूरे हो जाते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। ग्रहों का राजा सूर्य को सफलता और सम्मान का कारक माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इस राशि के जातकों को हर तरह की सुख-सुविधा आसानी से मिल जाता है।
तुला राशि
इस राशि का स्वामी भी शुक्र होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की किस्मत भी अच्छी होती है। थोड़ी सी मेहनत करने पर भी अच्छा परिणाम मिलता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। ऐसे में अगर कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत है, तो इस राशि के जातकों को सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। इस राशि का स्वामी मंगल होने के कारण जातक थोड़े जिद्दी और क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इसलिए अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं, तो थोड़ा सा खुद पर कंट्रोल करना सीखें।
Next Story