धर्म-अध्यात्म

घर खरीदने से पहले जान ले ये वास्तु टिप्स

Tara Tandi
1 March 2021 10:11 AM GMT
घर खरीदने से पहले जान ले ये वास्तु टिप्स
x
कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन ने लोगों को कई प्रकार के कार्यों से दूर कर दिया था।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन ने लोगों को कई प्रकार के कार्यों से दूर कर दिया था। लोगों ने कोरोना काल में अपने सपनों का घर खरीदने की योजना को स्थगित कर दिया। जैसे जैसे अब हम कोरोना से उबर रहे हैं, लोग अब अपने सपनों के घर को खरीदने का भी मन बना रहे हैं। रियल एस्टेट डेवलपर्स भी ऐसे समय में लोगों को अपनी प्रॉपर्टी वर्चुअली दिखा रहे हैं। य​ह घर खरीदने वालों के लिए भी बिल्कुल ही नया अनुभव है। यदि आप अपने सपनों का घर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले वास्तु से संबंधित महत्वपूर्ण बातों को जान लेना चाहिए, ताकि बाद में किसी प्रकार का वास्तु दोष आपकी तरक्की में बाधक न बनें।

वास्तु विशेषज्ञ डॉ. रविराज अहिरराव से जानते हैं कि मकान या फ्लैट खरीदते समय व्यक्ति को वास्तु के किन महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते हैं—

1. अपने सपनों के घर बनाने के लिए न्यूनतम तीन विकल्प चुनें। घर के सभी पहलुओं का मूल्यांकन करने के लिए वास्तु एक्सपर्ट की सलाह लें और फिर सर्वश्रेष्ठ का चयन करें।

2. हमेशा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व में मुख्य प्रवेश द्वार वाला ही मकान या फ्लैट पसंद करें। यह वास्तु के अनुसार उत्तम माना जाता है।

3. आपके घर में उत्तर से पूर्व क्षेत्र में ज्यादा खुला स्थान होना चाहिए।

4. आपके घर में सुबह की सूरज की किरणें आनी चाहिए। यह किसी भी खुशहाल घर के लिए महत्वपूर्ण होता है। घर में सुबह की किरणें आएं, ना कि शाम की किरणें।

5. आपके घर का रसोईघर दक्षिण-पूर्व में, दक्षिण-पश्चिम में मास्टर बेडरूम और उत्तर-पश्चिम में बच्चों के कमरे होने चाहिए।

6. पूजा घर या पूजा करने का स्थान उत्तर से पूर्व क्षेत्र में होना चाहिए।

7. आपका घर या फ्लैट का आकार वर्गाकार या आयताकार होना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसे घर और फ्लैट बहुत ही उत्तम माने जाते हैं।

जब भी आप घर या फ्लैट खरीदें तो उससे पहले किसा वास्तु विशेषज्ञ से इस बारे में राय जरूर ले लें। ऐसा करने से आपके सपनों का घर वास्तु दोष से मुक्त होगा और आपका परिवार खुशहाल रहेगा।

Tara Tandi

Tara Tandi

    Next Story