धर्म-अध्यात्म

Shri Krishna: श्री कृष्ण को अति प्रिय हैं ये चीजें जानिए

Kavita2
4 July 2024 9:18 AM GMT
Shri Krishna: श्री कृष्ण को अति प्रिय हैं ये चीजें जानिए
x

Shri Krishna श्री कृष्ण : हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, श्री श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु को ही अवतार माने जाते हैं। भगवान श्री कृष्ण को गिरधारी, देवकीनंदन, मुरलीधर, बांके बिहारी आदि जैसे कई नामों से जाना जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भगवान कृष्ण की प्रिय मानी गई हैं, और इन्हें घर में रखने से शुभ फलों की प्राप्ति की जा सकती है।

भगवान कृष्ण को एक ग्वाले के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि वह अपने साथियों के साथ गाय चलाया करते थे। ऐसे में यदि संभव हो तो आप अपने घर में गाय पाल सकते हैं। इससे भगवान कृष्ण का आशीर्वाद सदा आपके और आपके परिवार को बना रहता है। यदि घर पर गाय पालना संभव नहीं है तो आप अन्य तरीको से भी गाय की सेवा कर सकते हैं। इससे भी श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं।
घर में रखें ये चीजें Keep these things at home
श्री कृष्ण अपने शीश पर मोर पंख धारण करते हैं, इसका एक कारण यह बताया जाता है कि भगवान श्री कृष्ण को काल सर्प दोष था। ऐसे में अगर आप अपने घर में मोर पंख रखते हैं, तो इससे वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है। वहीं, बांसुरी भी भगवान कृष्ण का प्रिय वाद्य यंत्र माना गया है। इसे भी घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।
बनी रहती है कृष्ण जी की कृपा
भगवान कृष्ण के शृंगार और पूजा में चंदन का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है। ऐसे में चंदन को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। कृष्ण जी की कृपा के लिए पूजा के दौरान उन्हें चंदन का टीका जरूर लगाना चाहिए।
Next Story