धर्म-अध्यात्म

जानिए पौधों को घर में लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Tara Tandi
14 Aug 2022 12:12 PM GMT
जानिए पौधों को घर में लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
x
वास्तु शास्त्र में पेड़ – पौधे को लगाना बेहद ही शुभ माना गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वास्तु शास्त्र में पेड़ – पौधे को लगाना बेहद ही शुभ माना गया है। ज्यादातर लोग अपने घरों में तुलसी और मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा लगाते है। वास्‍तु में पेड़-पौधों को पॉजिटिव एनर्जी बताया गया है। कुछ पेड़ – पौधे को लगाने से आपके रुपये-पैसों में बरकत होती है। कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपकी किस्मत चमक सकती है और आप रातों -रात अमीर भी बन सकते हैं। लेकिन इन पौधों को घर में लगाने से पहले हमें कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरुरत होती है। तो आईये डालते हैं एक नजर…

बेल का पौधा
वास्तु में बेल के पेड़ को भी शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस पेड़ में भगवान भोलेशंकर का वास होता है।
चंपा का पौधा
इस पौधे को सावन के महीने में लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस पौधे को आप घर की उत्तर पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं।
केले का पेड़
केले का पौधा हमेशा घर के पिछले हिस्से में लगाना चाहिए और उनके पास हमेशा तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। सावन के महीने में केले का पेड़ लगाना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती हैं।
नीम का पेड़
घर में नीम का पेड़ अच्छी ऊर्जा को बढ़ावा देता है और अपने स्वास्थ्य को ठीक करने वाले गुणों के कारण बहुत लोकप्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर के ईशान कोण में नीम का पेड़ लगाना चाहिए। इस पौधों को घर में लगाने से आपकी सभी प्रकार की तकलीफे दूर हो जाती है। घर में धन – धान्य की कमी नहीं होती है।
Next Story