- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानिए विनायक चतुर्थी...
जानिए विनायक चतुर्थी पर पूजा के समय रखें इन बातों ध्यान

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज रविवार 3 जुलाई को विनायक चतुर्थी व्रत मनाया जाएगा। विनायक श्री गणेश चतुर्थी हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने का विधान है। हिन्दू संस्कृति में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य का दर्जा दिया गया है। किसी भी देवता की पूजा से पहले भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है और आज का दिन स्वयं भगवान गणेश का है। उन्हें चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता देवता माना जाता है। उन्हें ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में भी पूजा जाता है। भगवान गणेश की पूजा शीघ्र फलदायी मानी जाती है और आज व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है, ज्ञान की प्राप्ति होती है और व्यक्तिगत धन में भी वृद्धि होती है। अगर विनायक चतुर्थी के दिन इन गणेश मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का जप करने से व्यक्ति के जीवन की सभी इच्छाएं पूरी होने लगती है। इन सिद्ध गणेश मंत्रों का जप हर मनोकामनाएं पूरी करता है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये मंत्र