धर्म-अध्यात्म

मेन गेट का वास्तु दोष दूर करने के लिए जानिए ये उपाय

Shubhra Nandy
14 Feb 2021 8:52 AM IST
मेन गेट का वास्तु दोष दूर करने के लिए जानिए ये उपाय
x
वास्तु शास्त्र में शनिवार को मेन गेट के बारे में जानकारी दी थी,

जनता से रिश्ता वेबडेसक | वास्तु शास्त्र में शनिवार को मेन गेट के बारे में जानकारी दी थी, आज इसी कड़ी में आगे जानिए। अगर आपके घर का मेन गेट पश्चिम दिशा में बना है और उसमें कुछ वास्तु दोष रह गए हैं तो गेट के पास तुलसी का पौधा लगाएं। तुलसी का पौधा घर से निगेटिविटी को दूर रखता है। तुलसी के स्थान पर आप चमेली के फूल की बेल भी लगा सकते हैं।

इसके अलावा आप रोज सूर्यास्त के समय गेट के पास क्रिस्टल भी रख सकते हैं। यदि आपके घर का मेन गेट उत्तर दिशा में बना है तो गेट पर सफेद या पेल ब्लू रंग करवाना चाहिए।
इसके अलावा भी मेन गेट के वास्तु दोष दूर करने के लिये कई उपाय हैं। मेन गेट के दोनों तरफ हरे और लम्बे पौधे लगाने चाहिए। साथ ही गेट पर ऊं श्रीगणेश, स्वस्तिक, शुभ-लाभ जैसे चिन्ह बनाने से भी वास्तु दोष दूर होते हैं।


Next Story