धर्म-अध्यात्म

जानिए मां सीता के जीवन से जुड़े ये तथ्य

Gulabi
19 May 2021 3:15 PM GMT
जानिए मां सीता के जीवन से जुड़े ये तथ्य
x
मां सीता के जीवन से जुड़े तथ्य

माता सीता को त्याग की देवी भी कहा जाता है। मां सीता का जीवन में काफी संघर्षों से भरा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर माता सीता का जन्म हुआ था। इस दिन को सीता नवमी के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के इस दिन विधि- विधान से मां सीता की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको मां सीता के जीवन से जुड़े से कुछ तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं...


माता सीता और भगवान राम का विवाह

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता सीता और भगवान राम का विवाह मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर हुआ था।

मां सीता विवाह के बाद अपने मायके नहीं गईं

धार्मिक कथाओं के अनुसार माता सीता विवाह के बाद अपने मायके नहीं गईं। विवाह के कुछ समय बाद ही माता सीता और भगवान राम, लक्ष्मण जी के साथ वनवास पर चले गए थे।

लंका में माता सीता की प्रतिछाया थी

धार्मिक कथाओं के अनुसार लंका में माता सीता की प्रतिछाया थी। माता सीता का असली स्वरूप अग्रि देव के पास था।
लंका में मां सीता 435 दिनों तक रहीं


धार्मिक कथाओं के अनुसार माता सीता रावण की लंका में 435 दिनों तक रही थीं।
लव- कुश के जन्म के समय शत्रुघ्न आश्रम में मौजूद थे

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लव- कुश के जन्म के समय शत्रुघ्न भी उसी आश्रम में मौजूद थे। शत्रुघ्न ने दोनों बच्चों को आर्शीवद भी दिया था, लेकिन उस समय उन्हें ये पता नहीं था कि ये माता सीता और भगवान राम के पुत्र हैं। उस आश्रम में शत्रुघ्न और माता सीता की मुलाकात नहीं हो पाई थी।
मां सीता धरती में समा गई थीं

धार्मिक कथाओं के अनुसार मां सीता सशरीर धरती में समा गईं थीं। ऐसा माना जाता है कि माता सीता धरती की पुत्री थीं।


Next Story