धर्म-अध्यात्म

विवाह से पहले जान लें चाणक्य की ये 5 बातें, ऐसे लोगों से न करें शादी

Rani Sahu
23 April 2022 6:56 PM GMT
विवाह से पहले जान लें चाणक्य की ये 5 बातें, ऐसे लोगों से न करें शादी
x
भारत के महान विद्वानों में आचार्य चाणक्य का नाम शामिल है

Chanakya Niti : भारत के महान विद्वानों में आचार्य चाणक्य का नाम शामिल है। आज के समय में भी लोग आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करते हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी असफल नहीं हो सकता है। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन कर ही चंद्रगुप्त मौर्य राजा बन पाए। आचार्य चाणक्य ने विवाह को लेकर भी कुछ बातें बताई हैं। इन बातों का पालन करने वालों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। आइए जानते हैं विवाह को लेकर आचार्य चाणक्य ने क्या बातें बताई हैं-

1- धैर्य रखने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार धैर्यवान व्यक्ति से शादी करने से भाग्य बदल जाता है। जीवन में धैर्य का होना बहुत जरूरी है। जिस व्यक्ति में धैर्य न हो, उस व्यक्ति से विवाह नहीं करना चाहिए।
2- आचार्य चाणक्य के अनुसार संतोष रखने वाले व्यक्ति से शादी करने से भाग्योदय हो जाता है। ऐसा व्यक्ति हर परिस्थिति में अपने पार्टनर का साथ निभाता है। संतोष न रखने वाले व्यक्ति से विवाह नहीं करना चाहिए।
3- आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा मधुर वचन बोलने चाहिए। मधुर वचन बोलने वाले व्यक्ति से शादी करने से किस्मत बदल जाती है। ऐसे व्यक्ति की वजह घर का माहौला हमेशा सुखमय रहता है। अशब्द बोलने वाले व्यक्ति से विवाह नहीं करना चाहिए।
4- क्रोध व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति क्रोध न करें उससे शादी करने से भाग्य बदल जाता है। जिस घर में क्रोध करने वाले लोग नहीं होते हैं वहां पर भगवान का वास होता है। जहां भगवान का वास होता है, वहां पर किसी भी तरह की समस्याएं नहीं आ सकती हैं। क्रोधी व्यक्ति से विवाह करने से वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
5- आचार्य चाणक्य के अनुसार धार्मिक विचारों वाले व्यक्ति से शादी करने से भाग्योदय हो जाता है। जिस घर में नित्य नियम पूजा- पाठ होती है, वहां पर भगवान का वास होता है। ऐसे घरों में किसी भी तरह की समस्याएं नहीं आती हैं। जो व्यक्ति धार्मिक न हो उससे विवाह नहीं करना चाहिए।
Next Story