धर्म-अध्यात्म

शादी से पहले लड़के के बारे में जाने ये 5 बातें, वरना जिंदगी में पछताना पड़ेगा

Teja
1 Jun 2022 7:46 AM GMT
शादी से पहले लड़के के बारे में जाने ये 5 बातें, वरना जिंदगी में पछताना पड़ेगा
x
आचार्य चाणक्य महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपने पराक्रम के बल पर एक छोटे से बालक चंद्रगुप्‍त मौर्य को समूचे भारतवर्ष का सम्राट बना दिया था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |आचार्य चाणक्य महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपने पराक्रम के बल पर एक छोटे से बालक चंद्रगुप्‍त मौर्य को समूचे भारतवर्ष का सम्राट बना दिया था। ऐसे में उनकी नीतियां न सिर्फ शासन के लिए बल्कि मनुष्य के जीवन के लिए आज भी काफी मददगार साबित हो रही है। आज हम आचार्य चाणक्य के उन बातों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जिसमें उन्होंने जीवनसाथी चुनने को लेकर बताई हैं।

दरअसल शादी करना हर किसी के लिए बेहद खास होता है और हर कोई चाहता है कि उसके लाइफ में एक ऐसा इंसान आए जो उसे हर तरह का प्यार दे सके और उसका ख्याल रख सके। कहते हैं कि एक अच्छा जीवनसाथी जीवन में खुशियां ला सकता है। अगर आप भी जीवनसाथी चुनने की तैयारी में हैं तो आचार्य चाणक्य के मुताबिक आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए।
कई लोग ऐसे होते हैं कि शादी के बाद उनकी जिंदगी और खुशनुमा होती है मगर कई लोगों की शादी के बाद उनके बीच विवाद बढ़ने लगते हैं। कई बार इंसान के आकर्षण के पीछे हम बाकी सारी चीजें छोड़ देते हैं और उससे शादी कर लेते हैं। हम उस इंसान के अंदरूनी चीजों को समझ भी नहीं पाते।
शादी के लिए लड़का चुनते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
1- स्त्री हो या पुरुष शादी के लिए सुंदरता के पीछे नहीं भागना चाहिए। स्त्री या पुरुष का सुंदर होना उनता महत्वपूर्ण नहीं है जितना गुणवान होना जरूरी होता है। जो स्त्री-पुरुष गुणवान होते हैं वह विकट परिस्थितियों में भी परिवार को संभाल सकती हैं और दुखों से बाहर निकाल सकती हैं।
2- जीवनसाथी चुनते समय व्यक्ति की बाहरी सुंदरता पर ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि उसके आंतरिक गुणों पर ध्यान देना जरूरी होता है।
3- स्त्री हो या पुरुष उनमें धैर्य होना जरूरी है। धैर्यवान व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में खुद को और अपने घर को संभाले रहता है।
4- गुस्सा किसी भी रिश्ते को और परिवार को जला सकता है। इसलिए शादी से पहले ही अपने पार्टनर को गुस्से को परख लें। कहीं, ऐसा ना हो कि आपको इसके लिए बाद में पछताना पड़ें।
5- धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाला इंसान मर्यादित होता है। इसलिए विवाह से पहले ये जान लेना चाहिए कि उन्हें धर्म-कर्म में कितनी आस्था है।


Teja

Teja

    Next Story