धर्म-अध्यात्म

जानिए व्यक्ति के ये 5 गुण, दिलाते हैं जीवन में सफलता

Tara Tandi
17 Jun 2022 6:52 AM GMT
जानिए व्यक्ति के ये 5 गुण, दिलाते हैं जीवन में सफलता
x
महान अर्थशास्त्री, विद्वान, कूटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महान अर्थशास्त्री, विद्वान, कूटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियां आज भी कारगर और सत्य के करीब हैं। खास बात ये है कि आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में व्यक्ति गुण और अवगुणों के बारे में विस्तार से जिक्र किया है। चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति के अंदर मौजूद गुण उसे सफलता की ऊंचाई पर ले जाते हैं, जबकि व्यक्ति के अवगुण उसे जीवन में असफल भी बनाते हैं। इसके अलावा आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया है जो यदि व्यक्ति के अंदर मौजूद हों तो उसे सफल इंसान बनने से कोई नहीं रोक सकता। आइए जानते मनुष्य के उन गुणों के बारे में...

आत्मविश्वास
चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन में सफल इंसान बनने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद जरूरी है। यदि आप सफलता पाना चाहते हैं, तो अपने आत्मविश्वास को कभी डगमगाने न दें, क्योंकि आत्मविश्वासी व्यक्ति को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
धन संचय
पैसा कमाने से ज्यादा मुश्किल काम होता है उसे जोड़कर रखना। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति अपने बुरे समय के लिए पैसा जोड़कर रखता है वो हमेशा सुखी रहता है। ऐसे व्यक्ति का कोई भी काम पैसों की वजह से नहीं रूकता है।
मेहनती लोग
कहा जाता है कि मेहनत से व्यक्ति कुछ भी हासिल कर सकता है। चाणक्य नीति भी यही कहती है। सफल होने के लिए मेहनती होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग मेहनती होते हैं, उन्हें सफलता मिलकर ही रहती है।
ज्ञान
आचार्य चाणक्य के अनुसार, सफलता पाने के लिए ज्ञान का होना जरूरी है। आप जो काम कर रहे हैं यदि उसकी आपको पूरी जानकारी होगी तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इसके अलावा सिर्फ अपने काम ही नहीं बल्कि सभी विषयों का ज्ञान रखने वाला व्यक्ति जीवन में जरूर सफल बनता है।
ठोस रणनीति बना कर चलने वाले लोग
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति पूरी रणनीति के साथ काम करता है और आगे बढ़ता है, वो बड़ी आसानी से हर मुश्किल को पार कर लेता है। ऐसे में किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले ठोस रणनीति जरूर बनानी चाहिए।
Next Story