- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानिए घर का वास्तु दोष...

x
वास्तु के अनुसार, घर बनवाते समय वास्तु का ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि बाद में यही वास्तु दोष का कारण बन जाता है।
वास्तु के अनुसार, घर बनवाते समय वास्तु का ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि बाद में यही वास्तु दोष का कारण बन जाता है। जब वास्तु दोष का पता चलता है तो घर में तोड़-फोड़ की टेंशन बढ़ जाती है। लेकिन आप चाहे तो घर में बिना किसी तरह की तोड़-फोड़ कराएं ही वास्तु दोष से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए बस अपने घर में कुछ चीजों को लेकर बदलाव करना होगा। आइए जानते हैं इन वास्तु उपायों के बारे में।
वास्तु दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिसके कारण गृह क्लेश, आर्थिक स्थिति खराब होना, मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं घर में बिना किसी कारण ही लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। ऐसा सब वास्तु दोष के कारण होता है।
घर का वास्तु दोष दूर करने के उपाय
वास्तु के अनुसार घर की छत पर कोई भी कबाड़ की चीज न रखें क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा खिंची चली आती है। इसके अलावा अगर छत का प्लास्टर हट गया हो या छत में दरार पड़ गई हो उसकी तुरंत मरम्मत करा दें इससे वास्तु दोष से काफी हद तक निजात पाया जा सकता है।
अगर आपकी किचन और बाथरूम का दरवाजा आमने-सामने है, तो वास्तु के अनुसार काफी गलत है क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक आने लगती है। ऐसे में आप दोनों के बीच एक पर्दा लटका दें या फिर दोनों के बीच किसी तरह से पार्टीशन कर दें। इससे काफी हद तक वास्तु दोष का प्रभाव कम हो जाएगा।
ड्राइंग रूम का वास्तु दोष दूर करने के लिए उगते हुए सूर्य, फूल या दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे काफी हद तक वास्तु दोष कम होगा और वातावरण अच्छा रहेगा।
घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए प्रवेश द्वार में गणेश की मूर्ति या तस्वीर लगाएं। इससे घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा या फिर कोई बाधा प्रवेश नहीं कर पाएगी।
किचन के लिए सबसे सही दिशा दक्षिण पूर्व मानी जाती है। अगर आपकी किचन इस दिशा में नहीं है तो उत्तर पूर्व दिशा यानी ईशान कोण दिशा में भगवान सिंदूरी गणेश की तस्वीर लगा दें। इससे काफी हद तक का प्रभाव कम हो जाएगा।
घर के वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए वास्तु निवारण यंत्र रख सकते हैं। इससे भी व्यक्ति को लाभ मिलेगा।
वास्तु दोष के प्रभाव को कम करने के लिए घर में काजल और मोर पंख रख सकते हैं।

Ritisha Jaiswal
Next Story