धर्म-अध्यात्म

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय जानिये

Apurva Srivastav
8 July 2023 4:09 PM GMT
शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय जानिये
x
अभी श्रावण मास का पावन महीना चल रहा हैं और आज यानी 8 जुलाई को सावन महीने का पहला शनिवार हैं जो कि शनि महाराज की पूजा अर्चना के लिए बेहद ही खास माना गया हैं इस दिन भक्त शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधि विधान से पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।
माना जाता है कि जिस पर शनि देव प्रसन्न हो जाएं उसे जीवन के कष्टों से मुक्ति मिल जाती हैं और सदैव प्रभु की कृपा बनी रहती हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर सावन के पहले शनिवार के दिन कुछ उपायों को किया जाए तो और अधिक लाभ मिलता हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा सावन के पहले शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के आसान उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय—
शास्त्र अनुसार शनिदेव की पूजा सूर्यास्त के बाद करना उत्तम होता हैं ऐसे में सावन के पहले शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद शनि मंदिर के पास अगर कोई पीपल का पेड़ हैं तो उसके समक्ष सरसों तेल का एक दीपक जलाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं और सुख में वृद्धि होती हैं। वही इसके अलावा सावन के पहले शनिवार के दिन शनि देव को सरसों या तिल के तेल के साथ नीला पुष्प भी अर्पित करें इसके साथ ही श्री शनि चालीसा का पाठ करें माना जाता हैं कि इस उपाय को करने से शनि कृपा बनी रहती हैं और कष्टों में भी कमी आती हैं।
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सावन शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, धन और वस्त्रों आदि का दान जरूर करें। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और दरिद्रता को दूर कर देते हैं। इसके अलावा सावन शनिवार के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करें और शिव चालीसा का पाठ करें माना जाता हैं कि ऐसा करने से भय, दुख और संकट का नाश होता हैं।
Next Story