धर्म-अध्यात्म

जानिए सूर्य ग्रहण का समय, प्रभाव और कहां दिखेगा असर

Tara Tandi
25 March 2022 11:24 AM GMT
जानिए सूर्य ग्रहण का समय, प्रभाव और कहां दिखेगा असर
x
साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल माह में लगने वाला है। ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे कुछ समय के लिए सूर्य का बिंब ढक जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल माह में लगने वाला है। ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे कुछ समय के लिए सूर्य का बिंब ढक जाता है, जिससे चंद्रमा की परछाई पृथ्वी पर पड़ती है। यहीं घटना सूर्य ग्रहण कहलाती हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा जो 30 अप्रैल को पड़ रहा है जोकि मेष राशि में लगेगा। जानिए सूर्य ग्रहण का समय, प्रभाव और दुनिया में कहां-कहां दिखेगा ये ग्रहण।

कब है पहला सूर्य ग्रहण?
तिथि- 30 अप्रैल 2022 को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ रहा है।
समय- मध्य रात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।
कहां-कहां दिखाई देगा ये ग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके अलावा ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, अटलांटिक, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।
सूतक काल का समय
भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण सूतक काल नहीं माना जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण में सूतक काल का बहुत अधिक महत्व होता है। सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से करीब 12 घंटे पहले से लग जाता है। इस अवस्था में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। ग्रहण के दौरान उन्हें बाहर निकलने की भी मनाही होती है। इतना ही नहीं ग्रहण के दौरान सभी मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं।
सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर
ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण मेष राशि पर लगेगा। जिसके कारण इसका गहरा प्रभाव हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। क्योंकि माना जाता है कि ग्रहण के समय सूर्य पीड़ित हो जाते है जिसके कारण शुभ फलों में कमी जाती है।
Next Story