- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- वैष्णव माता के मंदिर...

हर वर्ष चार नवरात्रि मनाई जाती है। प्रथम माघ महीने में मनाई जाती है, जिसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। दूसरी चैत्र महीने में मनाई जाती है, जिसे चैत्र नवरात्रि कहा जाता है। तीसरी आषाढ़ महीने में मनाई जाती है, जिसे गुप्त नवरात्रि ही कहा जाता है चौथी और अंतिम अश्विन महीने में मनाई जाती है, जिसे अश्विन नवरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की देवी की पूजा-उपासना की जाती है। इन दोनों नवरात्रि में तंत्र जादू-टोना सीखने वाले साधक कठिन भक्ति कर माता को प्रसन्न करते हैं। वहीं, चैत्र और अश्विन नवरात्रि में सामान्य भक्त माता की पूजा करते हैं। इस दौरान श्रद्धालु देश के प्रमुख देवी मंदिरों की धार्मिक यात्रा करते हैं। खासकर जम्मु कश्मीर में स्थित वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि के दिनों में विशेष धूम रहती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दिनों में माता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ऐसी मान्यता है कि मां के दर से कोई भक्त खाली हाथ नहीं लौटता है। सामान्य दिनों में भी माता के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं। आइए, वैष्णव माता के मंदिर की कथा जानते हैं-