- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- वास्तु व ज्योतिष...
धर्म-अध्यात्म
वास्तु व ज्योतिष शास्त्र में घर पर धूप जलाने का विशेष महत्व, जानिए
Ritisha Jaiswal
2 Jun 2021 1:34 PM GMT

x
वास्तु व ज्योतिष शास्त्र में घर पर धूप जलाने का विशेष महत्व है। माना जाता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तु व ज्योतिष शास्त्र में घर पर धूप जलाने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन की समस्याएं दूर होकर सुख-समृद्धि व खुशियों का आगमन होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नियम के साथ अलग-अलग तरह की धूप जलाने से कई तरह की परेशानियों से राहत मिलती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
धूप जलाने से इन बातों व नियमें का रखें खास ध्यान
वैसे तो रोजाना धूप दिखाना चाहिए। मगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो तेरस, चौदस, अमावस्या, चौदस तथा पूर्णिमा की सुबह-शाम धूप जरूर जलाएं। धूप दिखाने से पहले घर की अच्छे से सफाई करें। साथ ही खुद भी नहाकर साफ कपड़े पहने। इसे घर के ईशान कोण (पूर्व और उत्तर के बीच) में जलाएं। साथ ही इसे इसतरह रखें कि इसकी खुशबू पूरे घर में फैले। साथ ही धूप रखते समय भगवान जी से प्रार्थना भी करें कि वे हमेशा आप पर अपनी कृपा बरसाते रहें।
घर पर धूप दिखाने के कई लाभ
- इससे मन को शांति मिलती है।
- वातावरण में मौजूद कीटाणु नष्ट होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।
- ग्रहों की उठापटक से होने वाली टेंशन कम होने में मदद मिलती है.
- घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से लड़ाई-झगड़े दूर होते हैं।
- घर में मौजूद नेगेटिविटी दूर होती है
इस धूप से मिलेगा विशेष लाभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लोबान को सुलगते हुए कंडे या अंगारे पर रख कर जलाने से घर में मौजूद नेगेटिविटी दूर होने में मदद मिलती है। साथ ही देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। खासतौर पर गुरुवार के दिन इसे जलाने से विशेष लाभ मिलता है। मगर फिर भी इसे एक बार जलाने से पहले किसी जानकार की राय लेना ना भूलें।
शनिदोष और धन संबंधी समस्या दूर करने के लिए
हर शनिवार की शाम पीपल पेड़ की पूजा करके धूप व दीपक जलाएं। इससे शनिदोष से छुटकारा मिलेगा। जीवन की परेशानियां दूर होकर घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी।
वास्तुदोष दूर करने के लिए
घर का वास्तु ठीक ना होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इसे ठीक करने के लिए सप्ताह में 1-2 बार नीम की पत्तियां जलाकर पूरे घर में दिखाएं। इससे घर का वास्तुदोष दूर होने के साथ जीवाणु नष्ट हो जाएंगे।
नकारात्मकता दूर करने के लिए
घर में नकारात्मक ऊर्जा होने से बनते-बनते काम बिगड़ने लगते हैं। ऐसे में आप पीली सरसों, गुगल, लोबान, गौघृत को मिलाकर धूप तैयार करें। फिर सूर्यास्त के बाद व दिन अस्त के पहले उपले (कंडे) जलाकर उसमें यह धूप डालकर पूरे घर में इसका धुआं दिखाएं। इस उपाय को लगातार 21 दिन तक करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। साथ ही बिगड़े काम बनने लगते हैं। जीवन की समस्याएं दूर होकर घर में खुशहाली आती है

Ritisha Jaiswal
Next Story