- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानिए सावन माह में...

x
भगवान शिवजी के प्रिय माह सावन (Sawan Month) की शुरुआत हो चुकी है.
भगवान शिवजी के प्रिय माह सावन (Sawan Month) की शुरुआत हो चुकी है. इस माह भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए पूजा-पाठ और व्रत करते हैं. वैसे तो सावन माह में अभिषेक का खास महत्व होता है, लेकिन इस माह पूजा-पाठ और अभिषेक के साथ भगवान को अनाज चढ़ाने का भी विधान है, इसे शिवा मुट्ठी कहा जाता है. मनोकामना पूर्ति के लिए सावन में भोलेनाथ को शिवा मुट्ठी यानी एक मुट्ठी अनाज चढ़ाई जाती है. इससे भक्त के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और भगवान शिवजी की कृपा से घर पर कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती. दिल्ली के आचार्य गुरमीत सिंह जी से जानते हैं सावन माह में 'शिवा मुट्ठी' में कौन से 5 अनाज चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं महादेव.
शिवा मुट्ठी में चढ़ाएं ये 5 अनाज
अरहर दाल
धन-ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए सावन में भगवान शिव को एक मुट्ठी अरहर की दाल अर्पित करनी चाहिए. शिवलिंग पर पीली अरहर की दाल अर्पित करना शुभ होता है और इससे महादेव प्रसन्न होते हैं.
अक्षत्
शिवजी के प्रिय माह सावन में एक मुट्ठी अक्षत् या चावल चढ़ाना भी बेहद शुभ होता है. इससे धन लाभ होता है और धन संबंधी परेशानियां भी समाप्त होती हैं. लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शिवा मुट्ठी के लिए आप जो अक्षत् ले रहें हैं, वह साबुत हो. अक्षत् का कोई भी दाना टूटा हुआ नहीं होना चाहिए.
गेहूं
सावन माह में शिवजी को एक मुट्ठी गेहूं चढ़ाने से व्यक्ति को सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं. संतान सुख की प्राप्ति के लिए आप सावन में शिवा मुट्ठी में गेहूं जरूर चढ़ाएं.
काला तिल
शनि देव के साथ ही भगवान शिव को भी काला तिल चढ़ाया जाता है. मान्यता है कि सावन माह में शिवजी को एक मुट्ठी काला तिल चढ़ाने से घर से कलह-क्लेश समाप्त होते हैं. साथ ही मानसिक और शारीरिक परेशानियां भी दूर होती हैं.
Next Story





