- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- वास्तु शास्त्र अनुसार...
धर्म-अध्यात्म
वास्तु शास्त्र अनुसार जाने जूते चप्पल रखने का सही स्थान
Apurva Srivastav
8 Feb 2023 2:26 PM GMT

x
वास्तु शास्त्र में उत्तर और पूर्व दिशा को शुभ बताया गया है। इन दिशाओं में देवी देवताओं का निवास होता है
सनातन धर्म में वास्तु दोष का विशेष स्थान है। वास्तु नियमों का पालन करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। वहीं, वास्तु नियमों की अनदेखी करने से जीवन पर बुरा असर पड़ता है। आर्थिक स्थिति चरमरा जाती है। साथ ही घर में कलह की स्थिति बनी रहती है। मन बेचैन और अशांत रहता है। कड़ी मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलती है। इसके लिए वास्तु नियमों का पालन बेहद जरूरी है। जानकारों की मानें तो वास्तु शास्त्र में जूते चप्पल रखने का सही स्थान बताया गया है। आप अगर घर में इधर-उधर जूते चप्पल रखते हैं, तो इससे धन की देवी मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं। आइए, जूते चप्पल रखने के सही स्थान के बारे में जानते हैं-
-वास्तु शास्त्र में उत्तर और पूर्व दिशा को शुभ बताया गया है। इन दिशाओं में देवी देवताओं का निवास होता है। इसके लिए उत्तर और पूर्व दिशा में कभी भी जूते और चप्पल नहीं उतारें।
-वास्तु जानकारों की मानें तो जूते और चप्पल को हमेशा दक्षिण और पश्चिम में रखना चाहिए। साथ ही जूते और चप्पल को सही तरीके से रखें। अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं, तो घर में सुख और शांति बनी रहती है।
-जानकारों की मानें तो बेडरूम में कभी जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे पति और पत्नी के बीच कलह की स्थिति बनी रहती है।
-अगर आप जूते चप्पल को भी शयन कक्ष, पूजा गृह, भंडार कोण में रखते हैं, तो इससे वास्तु दोष लगता है। इसके अलावा, अलमारी में भी जूते और चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं। इसके लिए भूलकर भी अलमारी में नए जूते चप्पल भी न रखें।
-वास्तु पंडितों का कहना है कि कभी भी जूते और चप्पल को उल्टा कर न रखें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही घर की सुख शांति भंग होती है। इसके लिए कभी चप्पल और जूते को उल्टा न रखें।
Tagsवास्तु दोषवास्तु दोष उपायवास्तु दोष निवारण के उपायवास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र का ज्ञानवास्तु के नियमवास्तु टिप्सकुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमसनातन धर्महिंदू धर्मभारतीय ज्योतिष शास्त्रज्योतिष शास्त्रVastu DoshaVastu Dosha RemediesVastu ShastraKnowledge of Vastu ShastraRules of VastuVastu TipsSome Important Vastu RulesSanatan DharmaHinduismIndian AstrologyAstrologyताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad

Apurva Srivastav
Next Story