- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- महात्मा गांधी की 76वीं...
महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर जानें उनके अनमोल विचार

आज ही के दिन 1948 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मृत्यु हुई थी। हर साल 30 जनवरी को गांधी जी की पुण्यतिथि को तौर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग महात्मा गांधी को श्रद्धांजली अर्पित करते हैं और उन्हें याद करते हैं। 30 जनवरी के दिन गांधी जी को याद करने के साथ ही …
आज ही के दिन 1948 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मृत्यु हुई थी। हर साल 30 जनवरी को गांधी जी की पुण्यतिथि को तौर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग महात्मा गांधी को श्रद्धांजली अर्पित करते हैं और उन्हें याद करते हैं।
30 जनवरी के दिन गांधी जी को याद करने के साथ ही उनके आदर्श और उनके अनमोल विचारों को भी याद करना चाहिए। क्योंकि उनके उच्च विचार मानव जीवन को नई दिशा प्रदान कर सफलता के शिखर पर ले जाते हैं ऐसे में आज महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हम आपको उनके अनमोल विचार बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
गांधी जी की 76वीं पुण्यतिथि पर जानें उनके आर्दश और अनमोल विचारों के बारे में जिससे आपका जीवन बदल सकता है। साथ ही आप इन विचारों को अपने प्रियजनों को भेजकर उन्हें प्रेरित भी कर सकते हैं। जिससे उन्हें भी अपने जीवन में बदलाव और सफलता देखने को मिल सकें।
महात्मा गांधी जी के अनमोल विचार—
पहले वो आपको अनदेखा करेंगे
उसके बाद आप पर हंसेंगे
फिर वो आपसे लड़ेंगे
और तब आप जीत जाएंगे !
जो बदलाव तुम दुनिया में देखना चाहते हो,
वह खुद में लेकर आओ.
धैर्य का एक छोटा-सा हिस्सा,
एक टन उपदेश से बेहतर है.
सभी धर्म एक ही शिक्षा देते हैं
बस उनके दृष्टिकोण अलग-अलग हैं.
हमें इस तरह जीना चाहिए, जैसे हम कल ही मरने वाले हैं,
हमें इस तरह सीखना चाहिए, जैसे हम वर्षों जीवित रहने वाले हैं.
कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है
क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है!
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।
