धर्म-अध्यात्म

होंठों की बनावट से जानिए व्यक्ति का स्वभाव

Tara Tandi
4 Jun 2022 6:53 AM GMT
Know the nature of a person by the texture of the lips
x
समुद्र शास्त्र के जरिए किसी भी व्यक्ति के शरीर की बनावट के जरिए उसके स्वभाव और भविष्य को जाना जा सकता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। समुद्र शास्त्र के जरिए किसी भी व्यक्ति के शरीर की बनावट के जरिए उसके स्वभाव और भविष्य को जाना जा सकता है। जिस तरह हस्‍तरेखा विशेषज्ञ किसी भी व्यक्ति के हाथों की रेखाओं और आकृतियों को देखकर उनके स्वभाव और भविष्‍य के बारे में बता देते हैं। उसी तरह से किसी भी व्यक्ति के होठों यानी लिप्‍स की बनावट और आकार को देखकर भी उनके भविष्य और स्‍वभाव को बताया जा सकता है।

दरअसल समुद्र शास्त्र के मुताबिक किसी भी व्यक्ति का चेहरा एक खुली किताब के तरह होता है। समुद्र शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट के आधार पर व्‍यक्ति के भविष्‍य और व्यक्तित्व के राज बताए जाते हैं। श‍रीर के इन अंगों में व्‍यक्ति की आंख, नाक, कान, होंठ से लेकर तलवे तक का आकार-प्रकार शामिल है।
सामुद्रिक शास्त्र में मानव शरीर के विभिन्न अंगों के आधार पर उसके गुणों और चरित्र का व्याख्यान किया गया है। इसमें मानव शरीर से जुड़े कई गूढ़ रहस्यों के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है। व्यक्ति का होंठ भी उसके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में काफी कुछ कहता है। होंठ मनुष्य के सुंदरता के साथ-साथ उसके व्यक्तित्व आपके नेचर के बारे में भी कई राज खोलते हैं। तो आइए जानते हैं होठ से कैसे जाना जा सकता है किसी व्यक्ति का नेचर।
लाल होंठ (Red Lips)
कई लोगों के होठ लाल होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिनके होंठ का लाल रंग के होता है, वे गुस्‍सैल स्‍वभाव के होते हैं। ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों पर काफी उत्तेजित हो जाते हैं। ऐसे लोग पढ़ाई लिखाई में भी काफी तेज होते हैं। ऐसे लोग साहसी और निडर भी होते हैं। ये लोग कई बार लीक से हटकर जोखिम भरा काम भी करते हैं। ये लोग अपने दम पर सब कुछ हासिल करने का जज्‍बा रखते हैं और ऐसा करके भी दिखाते हैं। ऐसे लोगों के कुंडली में यदि शनि गड़बड़ हो तो वो धोखेबाजी से पैसा कमाने से भी नहीं चूकते।
गुलाबी होंठ (Pink Lips)
समुद्र शास्‍त्र में गुलाबी होंठों को काभी अच्छा बताया गया है। ऐसे लोग तेज दिमाग और अच्‍छे दिल वाले होते हैं। ऐसे लोग अपने कामों के कारण मान-सम्‍मान हांसिल करते हैं। गुलाबी होंठ वाले लोग स्‍वभाव से दयालु होते और हमेशा दूसरों की सहायता करने के लिए तैयार रहने वाले होते हैं।
उभरे होंठ (Bulging Lips)
समुद्र शास्‍त्र के मुताबिक जिन लोगों के होंठ उभरे हुए होते हैं, उनके जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। ऐसे लोग दूसरे पर निर्भर रहते हैं। ये लोग दूसरों की मदद लेने में भी नहीं हिचकिचाते हैं इन लोगों के गलत संगत में पड़ने की आशंका काफी प्रवल रहती है।
छोटे होंठ (Small Lips)
समुद्र शास्‍त्र के अनुसार छोटे होंठ वाले लोग दिखावा करने में काफी विश्वास करते हैं। इनके पास जितना होता है वो उससे कहीं ज्यादा दिखावा करते हैं। जिसके कारण लोग इनसे दूरी बनाने लगते हैं। ऐसे लोग टैलेंटेड और मेहनती होने के बाद भी पर्याप्‍त तरक्‍की नहीं कर पाते हैं।
मोटे और चौड़े होंठ (Thick and Wide Lips)
समुद्र शास्‍त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के होंठ काफी मोटे और चौड़े होते हैं, इनका नाम आसानी से विवादों के साथ जुड़ जाता है। जिसके कारण कई बार ऐसे लोगों अपमान का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग लोग जिद्दी स्वाभाव के भी होते हैं।
चिकने और सुंदर होंठ (Smooth and Beautiful Lips)
समुद्र शास्‍त्र में कहा गया है कि जिन लोगों के होंठ चिकने और सुंदर होते हैं, वे काफी लकी होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में हर तरह के सुख-सुविधा पाते हैं।
Next Story