- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानिए इस सावन महीने से...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इस साल सावन का पवित्र महीना 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना महादेव भोले भंडारी को अत्यंत ही प्रिय होता है। धर्म शास्त्रों में सावन के महीने का विशेष महत्व बताया गया है। 'श्रावणे पूजयेत शिवम्'अर्थात सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा-आराधना और जप-तप करना विशेष रूप से फलदाई होता है। सावन के महीने में भगवान शिव जल्द प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस महीने शिव मंदिरों में शिव भक्तों और भगवान शिव से जुड़ी पूजा-उपासना का सुंदर वातावरण बन रहता है। सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक और सावन सोमवार का व्रत रखते हुए विधिवत रूप से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है। सावन के महीने में कांवड़ यात्राएं निकाली जाती है। महिलाएं सावन के महीने में सोलह सोमवार का व्रत रखने का संकल्प लेती हैं। सावन के महीने में भगवान शिव को गंगाजल, बेलपत्र,भांग, धतूरा आदि चीजों को चढ़ाया जाता है। इस माह में शिवजी का ध्यान करते हुए शिव चालीसा,रूद्राभिषेक और शिव आरती की जाती है। अब आपके मन में यह प्रश्न उठता होगा कि आखिरकार सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा क्यों की जाती है। आइए जानते हैं इस सावन महीने से जुड़ी पौराणिक कथाएं।
