धर्म-अध्यात्म

संपने में इस तरह से मंदिर देखना का मतलब, जानिए

Ritisha Jaiswal
22 March 2021 5:19 AM GMT
संपने में इस तरह से मंदिर देखना का मतलब, जानिए
x
मुद्रिक शास्त्र के अनुसार सभी सपनों का अपना एक अलग और विशेष महत्व है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मुद्रिक शास्त्र के अनुसार सभी सपनों का अपना एक अलग और विशेष महत्व है। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीज़ों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीज़ों को बताने वाले। इसी तरह से अगर आपको सपने में मंदिर दिखाई देता है तो ये शुभ माना जात है। सपने में मंदिर देखना इस बात का संकेत देता है कि आपका आने वाला भविष्य सुखद होगा।सपने में अगर आप खुद को मंदिर जाते हुए देखते हैं या मंदिर में कुछ दान करते हुए देखते हैं तो यह असल जिंदगी में हो रही आपकी कमी को दर्शाता है। ऐसा सपना यह संकेत देता है व्यक्ति को खुद मंदिर जाकर दान-पुण्य करना चाहिए। साथ ही मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान को धन्यवाद करना चाहिए।

संपने में इस तरह से मंदिर देखना का मतलब
सपने में पुराना मंदिर देखना
अगर आपको अपने सपने में पुराना मंदिर दिखाई देता है तो डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका मतलब है कि आपको जल्द ही सरप्राइज मिलने वाला है। ये सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि लंबे समय से बिछड़ा हुआ आपका साथी आपको वापस मिल सकता है।
सपने में मंदिर की चौखट देखना
अगर आपको अपने सपने में मंदिर की चौखट दिखाई देता है या आप अपने आपको मंदिर के चौखट पर माथा टेकते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपके मन और घर में शांति का वास होने वाला है
सपने में स्वर्ण मंदिर देखना
अगर आपको अपने सपने में सोने का मंदिर दिखाई देता है तो ये सपना आपके लिए ज्ञान की कमी को दर्शाता है। साथ ही इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले समय में आपको जीवन में सही मार्ग पर चलने के लिए एक धार्मिक गरु की जरूरत है।
क्या सपने में आपको भी दिखाई देता है गोल्ड, जानिए क्या होता है इस सपने का मतलब?
सपने में मंदिर में भंडारा होते देखना
इस तरह का सपना आपके लिए सकारात्मक संकेत को दर्शाता है। इसका मतलब ये होता है कि आने वाले समय में कुछ ऐसा मिलने वाला है जिससे आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहेगी। इसके अलावा अगर आप अपने आप को भंडारे में खाना खाते हुए देखते हैं तो ये इस बात की ओर इशारा करता है कि आपकी अटकी हुई संपत्ति वापस मिलने वाली है।
सपने में मंदिर में झाड़ू लगाते हुए देखना
अगर आप सपने में खुद को मंदिर में झाड़ू लगाते हुए देखते हैं तो ये सपना आपके लिए बिल्कुल भी शुभ संकेत नहीं देता है। इस तरह का सपना देखने का मतलब है कि आपके घर में चोरी होने वाली है।
सपने में सफेद मंदिर देखना
सपने में एकदम सफेद मंदिर दिखाई देता है तो ये सपना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। सफेद मंदिर आनंद और खुशी का प्रतीक माना जाता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में आनंद दायक पल आने वाले हैं जिसके चलते आपको सभी दुखों से छुटकारा मिल जाएगा।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story