धर्म-अध्यात्म

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण जानिए किन राशियों के लिए है शुभ और अशुभ

Subhi
4 Dec 2021 2:27 AM GMT
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण जानिए किन राशियों के लिए है शुभ और अशुभ
x
साल 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को लग रहा है। इस दिन मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि है और शनिवार का दिन पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण का ये संयोग अतिविशिष्ट है।

साल 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को लग रहा है। इस दिन मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि है और शनिवार का दिन पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण का ये संयोग अतिविशिष्ट है। हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और आशिंक प्रभाव का है। लेकनि ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ये सूर्य ग्रहण शनि अमावस्या के दिन और वृश्चिक राशि में लग रहा है। इसलिए इसका प्रभाव अन्य राशियों पर भी पड़ रहा है।आइए जानते हैं किन राशियों के लिए ये सूर्य ग्रहण अशुभ समाचार ले कर आरहाा है....

1-मेष राशि-
मेष राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ संकेत नहीं दे रहा है। इस राशि के जातक वाहन दुर्घटना और स्वास्थय के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें, ये आपको बडी मुसीबत में डाल सकता है।
2- कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव पारिवारिक कलह या बच्चों की ओर से होने वाली किसी गलती के रूप में देखना पड़ सकता है। इस काल में विशेष रूप से परिवार पर ध्यान दें।
3- तुला राशि –
सूर्य ग्रहण का तुला राशि के जातकों के लिए भी मानसिक अशांति का प्रभाव उत्पन्न कर रहा है। इस राशि के जातकों को इस काल में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना चाहिए और कोशिश करें मानसिक तनाव न लें।
4- वृश्चिक राशि-
सूर्य ग्रहण इस राशि में ही लग रहा है, इसलिए इस राशि जातकों के लिए ये अशुभ प्रभाव बना रहा है। इन्हें भी दुर्घटना और मानसिक तनाव से बच के रहने की सलाह दी जा रही है।
5- धनु राशि –
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण आर्थिक दृष्टि से सावधान रहने का संकेत दे रहा है। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है और अतिरिक्त भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है।
6- मीन राशि –
मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में स्थानांतरण भी हो सकता है। परिवार और स्वास्थय का विशेष ध्यान रखें।

Next Story