धर्म-अध्यात्म

रमा एकादशी के जानें जरुरी नियम और तारीख

jantaserishta.com
3 Nov 2023 10:44 AM IST
रमा एकादशी के जानें जरुरी नियम और तारीख
x

ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन एकादशी का व्रत बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह में दो बार आता है इस दिन लोग उपवास आदि रखते हुए भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी की तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु की प्रिय तिथियों में से एक है और एकादशी का व्रत श्री हरि की पूजा को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से प्रभु की अपार कृपा बरसती है।

पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है जो कि इस बार 9 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु के संग माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन दौलत के भंडार भरते हैं और दुख परेशानियां दूर हो जाती है। लेकिन इसी के साथ ही रमा एकादशी व्रत करने वालो को कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं नियमों के बारे में बता रहे हैं।

एकादशी पर करें इन नियमों का पालन—
ज्योतिष अनुसार किसी भी एकादशी पर चालव का सेवन नहीं करना चाहिए इसे वर्जित माना गया है। ऐसे में रमा एकादशी पर चावल खाने से परहेज करें। इसके अलावा एकादशी की तिथि पर तुलसी को जल अर्पित करना वर्जित माना गया है। क्योंकि इस दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती है। ऐसे में एकादशी पर भूलकर भी तुलसी पर जल अर्पित न करें। इसके अलावा व्रत रखने वाले लोगों को इस दिन वाद विवाद या झगड़ा नहीं करना चाहिए इस दिन भूलकर भी अपशब्दों का प्रयोग न करें और क्रोध करने से भी बचना चाहिए।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story