धर्म-अध्यात्म

जाने हल्दी की रस्म का महत्व

Kiran
17 Jun 2023 3:12 PM GMT
जाने हल्दी की रस्म का महत्व
x
हिंदू धर्म में किसी की भी शादी से पहले उसके हल्दी की रस्म की जाती हैं जिसमें लड़के लड़की के शरीर पर हल्दी चढ़ाई जाती हैं. वैसे इस रस्म की यह मान्यता हैं की शादी से पहले हल्दी की रस्म करने से दूल्हा दुल्हन का रंग निखरता हैं. शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन के चेहरे पर लगने वाली हल्दी बहुत जरुरी होती हैं,जाने क्यों...
#आयुर्वेद में हल्दी को औषधि का दर्जा दिया गया है। इस कारण हल्दी हमारी त्वचा के लिए एक तरह से प्राकृतिक का वरदान के समान है। हल्दी के लगाने से त्वचा संबंधी अनेक बीमारियां से छुटकारा पाया जाता है।
# भारतीय संस्कृति के अनुसार हल्दी बहुत ही शुभ मानी गई है। ऐसी मान्याता है कि इस रस्म के दौरान पीला रंग शुभ माना गया है।
# दरअसल विवाह के समय बहुत से मेहमान घर में आते हैं जिससे की कई बार घर में नेगेटिव ऊर्जा भी फैल जाती है। जिसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव दुल्हा-दुल्हन पर पड़ता है। ऐसे में हल्दी इस नकरात्मक ऊर्जा को कम करने में मदद काफी सहायक होती है।
#अगर शादी से पहले दूल्हा दुल्हन के फेस पर कोई दाग धब्बे हो तो वह इस हल्दी से दूर हो जाएंगे और दूल्हा दुल्हन के फेस पर अलग ही नूर नजर आएगा।
Next Story