धर्म-अध्यात्म

जानिए तुलसी के पौधे का महत्व और पूजा करने नियम

Tara Tandi
18 May 2022 6:15 AM GMT
Know the importance of Tulsi plant and the rules of worship
x
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। तुलसी का पौधा बहुत ही पूजनीय माना गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। तुलसी का पौधा बहुत ही पूजनीय माना गया है। देवी-देवताओं को भोग में तुलसी के पत्तों को चढ़ाने की परंपरा होती है, लेकिन भगवान शिव और भगवान गणेश को तुलसी नहीं चढ़ाया जाता है। तुलसी को हरि प्रिया कहते हैं। यह देवी लक्ष्मी का रूप मानी गई हैं। घर पर तुलसी के पौधे को लगाने और पूजन से जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। शास्त्रों में घर में तुलसी का पौधा लगने और पूजन करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। मान्यता है कि जिन घरों में तुलसी का पौधा होता है और सुबह-शाम पूजा व सेवा होती है, उस घर में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। सकारात्मक ऊर्जा के लिए तुलसी का पौधा बहुत ही उपयोगी होता है। आइए जानते हैं तुलसी के पौधे का महत्व और पूजा करने नियम आदि।

- सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर पर तुलसी का पौधा अवश्य ही लगना चाहिए।
- रोजाना तुलसी की पूजा और दीप जलाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- रविवार,एकादशी और सूर्य व चंद्र ग्रहण के समय तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए,इसके साथ ही इस दिन तुलसी के पत्तों को भी नहीं तोड़ना चाहिए।
- भगवान विष्णु, हनुमान जी और श्रीकृष्ण की कोई भी पूजा तुलसी दल के बिना पूरी नहीं मानी जाती है।
- रोजाना तुलसी के पौधे की सेवा और पूजन करने से जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव आते हैं और नई ऊर्जा का संचार होता है।
- तुलसीजी के निकट जो स्रोत्र-मंत्र आदि का जप किया जाता है,वह सब अनंत गुना फल देने वाला होता है।
- पूजा में कभी भी तुलसी के पत्ते और गंगाजल को बासी नहीं माना जाता।
- जिन घरों में रोजाना तुलसी की पूजा होती है वहां कभी यमदूत प्रवेश नहीं करते। इसके साथ ही घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- वास्तु में तुलसी के पौधे लगाने के कुछ नियम भी है। वास्तु के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिए उत्तर,उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए।
- तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए।
- जिन घरों में तुलसी का पौधा लगा हुआ होता है वहां पर वास्तु संबंधी दोष नहीं होता है।
- हरी-भरी तुलसी सुख, समृद्धि और सौभाग्य का सूचक है साथ ही ये परिवार की आर्थिक स्थिति के लिए भी शुभ माना जाता है
Next Story