धर्म-अध्यात्म

जानिए चैत्र नवरात्रि में इन 6 राशि वालों का होगा भाग्योदय

Tara Tandi
29 March 2022 7:06 AM GMT
जानिए चैत्र नवरात्रि में इन 6 राशि वालों का होगा भाग्योदय
x

जानिए चैत्र नवरात्रि में इन 6 राशि वालों का होगा भाग्योदय 

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। साल में नवरात्रि चार बार आते हैं। लेकिन शारदीय व चैत्र नवरात्रि खास होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। साल में नवरात्रि चार बार आते हैं। लेकिन शारदीय व चैत्र नवरात्रि खास होते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहे हैं और इसका समापन 11 अप्रैल 2022 को होगा। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत भी रखते हैं। नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि में कलश स्थापना भी की जाती है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के नौ दिन कुछ राशि वालों के लिए लकी साबित होने वाले हैं। इस दौरान इन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा व करियर और व्यापार में तरक्की होने की संभावना है। जानें इन राशियों के बारे में-
मेष- मेष राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि शुभ रहने वाले हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिन माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना करने से आप पर मां जगदंबे की विशेष कृपा होगी। इस दौरान आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। यात्रा के योग बनेंगे।
वृषभ- चैत्र नवरात्रि के समय आपके जीवन में खुशियां आएंगी। इस दौरान आप हर क्षेत्र में सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। आय के सादन बनेंगे।ऑफिस के कर्मचारियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि शुभ रहने वाली है। इस समय आपकी वित्तीय वृद्धि होगी। कारोबारियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार हो सकता है।
सिंह- सिंह राशि वालों को इस समय कोई सुखद समाचार मिल सकता है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। यात्रा में लाभ की उम्मीद है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि के नौ दिन उत्तम रहने वाले हैं। इस समय आपको आर्थिक रूप से सफलता हासिल होगी। धन कमाने के नए साधन खुलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको इस दौरान शुभ समाचार मिल सकता है।
तुला- तुला राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि शुभ रहने वाले हैं। इस समय आपको आर्थिक सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा व आपको हर तरफ से खुशियां प्राप्त होंगी।
Next Story