धर्म-अध्यात्म

Shabri Jayanti जानें दिन तारीख और व्रत कथा

Tara Tandi
19 Feb 2025 11:18 AM IST
Shabri Jayanti जानें दिन तारीख और व्रत कथा
x
Shabri Jayanti ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन शबरी जयंती को खास माना गया है जो कि श्रीराम और माता शबरी को समर्पित है।
इस दिन प्रभु राम के साथ माता शबरी की पूजा की जाती है। इस दिन उपवास आदि भी रखा जाता है। शबरी जयंती के दिन माता शबरी की स्मृद्धि यात्रा निकाली जाती है।
इस दिन दान पुण्य करना भी उत्तम होता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा शबरी जयंती की तारीख और इससे जुड़ी कथा बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
इस दिन है शबरी जयंती—
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि का आरंभ 19 फरवरी को सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर हो रहा है। वही इस तिथि का समापन 20 फरवरी को 9 बजकर 58 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में 20 फरवरी को ही शबरी जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन व्रत भी किया जाता है।
शबरी जयंती से जुड़ी कथा—
शबरी बाई एक भीलनी थीं और भगवान राम की बहुत बड़ी भक्त थीं. वह भगवान राम के दर्शन के लिए वर्षों से इंतजार कर रही थीं. जब भगवान राम सीता हरण के बाद उनकी खोज में निकले तो वे शबरी की कुटिया में भी गए. शबरी ने भगवान राम को बेर खिलाए और उन्हें अपनी भक्ति से प्रसन्न किया. भगवान राम ने शबरी को मोक्ष प्रदान किया और उन्हें अपने परमधाम में ले गए. तभी से राम भक्त इस दिन को शबरी जयंती के रूप में मनाते हैं, जिससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा भक्तों पर बरसाते हैं.
Next Story