धर्म-अध्यात्म

शनि जयंती का जानें तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

Kunti Dhruw
10 April 2023 10:11 AM GMT
शनि जयंती का जानें तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
x
हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं।
हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं, और सभी का अपना महत्व भी होता है। लेकिन शनि जयंती को बेहद ही खास माना जाता है। ये पर्व कर्मों के दाता भगवान शनिदेव की पूजा आराधना कोसमर्पित होता है।
मान्यता है कि शनि कृपा अगर किसी पर हो जाती है तो उसके जीवन के सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। लेकिन इनका क्रोध कष्टों का कारण बनता है ऐसे में हर कोई शनि कृपा पाना चाहता है। शनि जयंती साल में दो बार मनाई जाती है। एक वैशाख मास और दूसरी ज्येष्ठ मास में। तो आज हम आपको शनि जयंती की तारीख और मुहूर्त बता रहे है।
धार्मिक पंचांग के अनुसार वैशाख अमावस्या तिथि 19 अप्रैल 2023 को सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर आरंभ हो रही है। वही इसका समापन अगले दिन 20 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर हो रहा है। इस बार वैशाख अमावस्या पर सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। जो कि भारत में दिखाई नहीं देखा।
ऐसे में इस बार शनि जयंती का त्योहार 20 अप्रैल को मनाया जाएगा। मान्यता है कि शनि जयंती के शुभ दिन पर अगर भगवान श्री शनिदेव की विधिवत पूजा की जाए तो साधक को इसका विशेष फल प्राप्त होता है और जीवन के सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। शनि जयंती के शुभ दिन पर भगवान शनि की कृपा पाने और शनि पीड़ा से मुक्ति के लिए सरसों तेल का दान उत्तम उपाय है। इसके साथ ही इस दिन अन्न व धन का दान करने से भी सुख मेंवृद्धि होती है।
Next Story