- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Phulera Dooj जानें सही...

x
Phulera Dooj ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन फुलेरा दूज को बेहद ही खास माना गया है जो कि राधा कृष्ण को समर्पित होता है। यह पर्व सभी के लिए खास महत्व रखता है खासकर मथुरा वृन्दावन में फुलेरा दूज का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
इस दिन ब्रजवासी खुशी और उत्साह के साथ फूलों की होली खेलते हैं। इस दिन सबसे पहले राधा कृष्ण पर फूल बरसाएं जाते हैं इसके बाद माखन मिश्री का भोग लगता है। फिर लोग एक दूसरे पर फूल बरसाते हैं।
मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भगवान कृष्ण ने फूलों वाली होली खेली थी। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि साल 2025 में फुलेरा दूज कब मनाई जाएगी, तो आइए जानते हैं।
फुलेरा दूज की तारीख—
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 1 मार्च को प्रात: काल 3 बजकर 16 मिनट से हो रहा है और इसका समापन अगले दिन 2 मार्च को प्रात: काल 12 बजकर 9 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार इस बार 1 मार्च को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाएगा।
फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त—
आपको बता दें कि 1 मार्च को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा। वही अमृत काल प्रात: काल में 4 बजकर 39 मिनट से लेकर 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त प्रात: काल 5 बजकर 15 मिनट से लेकर 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। वही अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।
TagsPhulera Doojसही डेटशुभ मुहूर्तcorrect dateauspicious timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





