- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Falgun Amavasya जानें...

x
Falgun Amavasya ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है पंचांग के अनुसार अभी फाल्गुन मास चल रहा है और इस माह पड़ने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या के नाम से जाना जाता है जो कि बेहद ही खास होती है।
अमावस्या के दिन स्नान, दान और पूजा पाठ करना लाभकारी होता है मान्यता है कि इस दिन स्नान दान और व्रत करने से कष्टों का निवारण हो जाता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा फाल्गुन अमावस्या की तारीख और शुभ मुहूर्त की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
फाल्गुन अमावस्या की तिथि और स्नान दान का मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार फाल्गुन अमावस्या तिथि 27 फरवरी को पड़ रही है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 27 फरवरी को सुबह के 8 बजकर 8 मिनट से आरंभ हो रही है और इस तिथि का समापन 28 फरवरी को सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार इस साल फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी को मनाई जाएगी।
वही इस दिन स्नान दान के लिए शुभ मुहूर्त की बात करें तो वह सुबह 5 बजकर 9 मिनट से लेकर 5 बजकर 58 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहने वाला है। वही अभिजीत मुहूर्त दोपहर के 12 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इन दोनों मुहूर्त में स्नान दान कर सकते हैं। वैसे तो अमावस्या तिथि पर कभी भी स्नान दान करना उत्तम और फलदायी होता है।
TagsFalgun Amavasya स्नान दानश्रेष्ठ मुहूर्तFalgun Amavasya bathing donationbest auspicious timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





