धर्म-अध्यात्म

Ram Navami पर भगवान राम की पूजा का जानें शुभ मुहूर्त

Deepa Sahu
17 April 2024 12:05 AM IST
Ram Navami पर भगवान राम की पूजा  का जानें शुभ मुहूर्त
x
सनातन धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन रामनवमी का पर्व बहुत ही खास माना गया है जो कि प्रभु श्रीराम की साधना आराधना को समर्पित होता है इस दौरान भक्त भगवान की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रामनवमी के पावन दिन पर ही भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था जिसे रामनवमी के तौर पर मनाया जाता है
पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान राम का जन्म हुआ था इस बार यह पर्व कल यानी 17 अप्रैल दिन बुधवार को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन भक्त उपवास आदि रखकर प्रभु राम की विधिवत पूजा करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है लेकिन रामनवमी के पावन दिन पर भगवान राम की पूजा अगर शुभ मुहूर्त में की जाए तो पूजा पाठ का पूर्ण फल प्राप्त होता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि कल रामनवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या हैं तो आइए जानते हैं।
रामनवमी पर भगवान राम की पूजा का शुभ मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी 17 अप्रैल दिन बुधवार को पड़ रही है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम का जन्म मध्याहन मुहूर्त में हुआ था यानी कि दिन के मध्य में श्रीराम जन्मे थे। ऐसा कहा जाता है कि उस समय अभिजीत मुहूर्त थी था। ऐसे में रामनवमी की पूजा इन्हीं दो मुहूर्तों में करना लाभकारी होगा।
कल यानी 17 अप्रैल के दिन रामनवमी पर श्रीराम की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 3 मिनट से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा मध्याहन पुण्यकाल मुहूर्त सुबह 11 बजकर 10 मिनट से दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक होगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त का योग नहीं बन रहा है। ऐसे में भक्त राम जी की पूजा इन मुहूर्तों में कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
Next Story