धर्म-अध्यात्म

जानिए व्यापारिक संस्थानों में महालक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त

Shiddhant Shriwas
31 Oct 2021 2:26 AM GMT
जानिए व्यापारिक संस्थानों में महालक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त
x
दीपोत्सव का त्योहार बस कुछ घंटे दूर है। दो नवंबर को धनतेरस के साथ पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो जाएगी

दीपोत्सव का त्योहार बस कुछ घंटे दूर है। दो नवंबर को धनतेरस के साथ पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो जाएगी। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो धनतेरस से दीपावली पूजन तक कुछ खास मुहूर्त बन रहे हैं जिनमें पूजन करना श्रेष्ठ होगा। व्यापारिक संस्थानों में महालक्ष्मी के कुछ विशिष्ठ मुहूर्त के बारे में हम आपको बता रहे हैं। ये सभी मुहूर्त दिल्ली के स्टैंडर्ड टाइम पर आधारित हैं। ऐसे में स्थान विशेष को लेकर मामूली अंतर हो सकता है। जानिए धनतेरस से दीपावली तक व्यापारिक संस्थानों में महालक्ष्मी पूजन के विशिष्ट मुहूर्त बारे में।

धनतेरस 2 नवंबर 2021 मंगलवार
-12:06 बजे से 13:26 बजे तक चर के चौघड़िया ( शुभ मुहूर्त)
-13:43 से 15:13 तक कुंभ लग्न (स्थिर लग्न)
-16:39 से 18: 14 बजे तक मेष लग्न (शुभ मुहूर्त)
-18:14 से 20:10 तक वृषभ लग्न (स्थिर लग्न)
इन विशिष्ट मुहूर्तों में महालक्ष्मी पूजन के साथ साथ आयुर्वेद के जनक धन्वंतरी जी का भी पूजन व हवन किया जा सकता है ।
छोटी दीपावली, 3:11 2021 दिन बुधवार
- 10:46 से 12:00 बजे तक शुभ के चौघड़िया
- 14:48 बजे से 16:22 बजे चर के चौघड़िया
- 16:22 बजे से 17:32 बजे तक लाभ के चौघड़िया
- 18:14 से 20:10 बजे तक प्रदोष वेला और वृषभ लग्न (स्थिर लग्न)
-प्रातः काल 6:40 से 8:00 बजे तक शुभ की चौघड़िया
-7:33 से 9:51 तक वृश्चिक लग्न (स्थिर लग्न)
-प्रातः 9:51बजे से 11:55 बजे तक धनु लग्न
-11: 55 से 13:37 बजे तक मकर लग्न(अभिजित मुहूर्त)
-15:05 बजे से 16: 30 बजे तक मीन लग्न
घरों में दीपावली पूजन के शुभ मुहूर्त
- 18:06 बजे 20:02 बजे तक मेष लग्न व प्रदोष वेला
- 20:03 से 22:16 तक मिथुन लग्न
- 22:17 बजे से 24:35 बजे तक कर्क लग्न
- रात्रि 12: 35 बजे से 2:53 बजे तक सिंह लग्न निशीथ काल (मंत्र सिद्धि करने के लिए अथवा तांत्रिकों के लिए विशेष पूजन का मुहूर्त
Next Story